चोरी के टायर के साथ आरोपी गिरफ्तार

पूर्णिया

By ARUN KUMAR | February 14, 2026 7:04 PM

पूर्णिया. मधुबनी थाना की पुलिस द्वारा चोरी के एक टायर को जप्त करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त नुरुल हक, उम्र 60 वर्ष, पिता स्व. मुबारक अली, साकिन पिपरा, वार्ड 4, थाना मुफस्सिल का है. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. उक्त जानकारी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने दी.