शराब तस्करी मामले का आरोपित गिरफ्तार

श्रीनगर

By Abhishek Bhaskar | January 29, 2026 5:29 PM

श्रीनगर. थाना कांड संख्या 7/2026 के एक नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि घटना बीते 17 जनवरी 2026 की है. उन्होंने बताया कि मद्यनिषेघ एवं उत्पाद अधिनियम के तहत छापामारी की जा रही थी. इस दोरान थानाक्षेत्र अंतर्गत खुट्टी धुनेली पंचायत के वार्ड संख्या एक मकनाहां गांव निवासी के घर से देसी चुलाई शराब बरामद की गयी थी परंतु उस समय कैलाश बासकी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा था. अब उसे पकड़ लिया गया है. पुलिस ने बुधवार की रात्रि छापामारी के दौरान इश्तेहार वारंटी देव किशन महलदार को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. न्यायालय के गिरफ्तार वारंटी की खोखा दक्षिण पंचायत के फरियानी गांव निवासी के रूप में पहचान की गयी है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.