[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया पूर्णिया विश्वविद्यालय में करीब 98 हजार विद्यार्थियों को एबीसी आइडी : प्रो विवेकानंद

पूर्णिया विश्वविद्यालय में करीब 98 हजार विद्यार्थियों को एबीसी आइडी : प्रो विवेकानंद

0
पूर्णिया विश्वविद्यालय में करीब 98 हजार विद्यार्थियों को एबीसी आइडी : प्रो विवेकानंद

– पूर्णिया विवि में गणतंत्र दिवस समारोह में कुलपति ने उपलब्धियों की दी जानकारी पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से डिजिटल परिवर्तन हो रहा है. इसी क्रम में पूर्णिया विश्वविद्यालय ने यूजीसी के निर्देश पर सीबीसीएस पाठ्यक्रमों के लिए एकेडमिक बैंक आफ क्रेडिट लागू किया है. लगभग 97993 से अधिक विद्यार्थियों के लिए एबीसी आईडी जारी हो चुका है. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कहा कि प्रत्येक छात्र को दी गई 12 अंकों की यूनिक आईडी के माध्यम से उनके क्रेडिट सुरक्षित रहते हैं, जिन्हें वह भविष्य में अपनी उच्च शिक्षा के लिए उपयोग कर सकते हैं. विश्वविद्यालय में एनएडी डिजिलॉकर भी सक्रिय है जिसके माध्यम से छात्र अपने अंक पत्र औपबंधिक प्रमाण पत्र और मूल प्रमाण पत्र देख और डाउनलोड कर सकते हैं. अब तक 81755 अंकपत्र , 5244 औपबंधिक प्रमाण पत्र और 37366 मूल प्रमाण पत्र अपलोड किए जा चुके हैं. समर्थ पोर्टल का हुआ सफल प्रयोग कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने कहा कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से पूर्णिया विश्वविद्यालय बिहार का पहला विश्वविद्यालय बना जिसने समर्थ एडमिशन मॉडल को सफलतापूर्वक लागू किया. इस पोर्टल के माध्यम से पूर्णिया विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-2029 के लिए सीबीसीएस आधारित स्नातक प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की है, जिसमें आवेदन, नामांकन,और पंजीकरण शामिल है. 40000 से अधिक छात्रों का नामांकन हो चुका है और पंजीकरण प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है. सीआईए की तैयारी चल रही है. कुलपति प्रो.विवेकानंद सिंह ने कहा कि सत्र 2025-2027 पीजी प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से पूरी हो चुकी है. पीएचडी एडमिशन टेस्ट 2024 और 2025 की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल पर औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है. एकेडमिक कैलेंडर 2026 2027 जारी कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय नामांकन, परीक्षा और परीक्षा परिणाम समय पर हो इसके लिए विश्वविद्यालय ने एकेडमिक कैलेंडर 2026 2027 जारी कर दिया है.बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित 42 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति विश्वविद्यालय अंतर्गत अंगीभूत विभिन्न महाविद्यालय में की गई है. बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित सात प्रधानाचार्ययों की नियुक्ति पूर्णिया विश्वविद्यालय अंतर्गत अंगीभूत विभिन्न महाविद्यालय में की गई है और अब कुल 12 अंगीभूत महाविद्यालय में अनुशंसित प्रधानाचार्ययों की नियुक्ति हो गई है. 17 विषयों में अंशकालिक 143 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कहा कि 17 विषयों में अंशकालिक 143 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति भी कर दी गई है. 16 विषयों में रिक्त 233 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अधियाचना प्रमंडल आयुक्त कार्यालय पूर्णिया से अनुमोदित कराकर शिक्षा विभाग बिहार सरकार को भेज दिया गया है. 61 शिक्षकेत्तर कमर्चारियों की नियुक्ति हेतु अधियाचना प्रमंडल आयुक्त कार्यालय पूर्णिया से अनुमोदित कराकर शिक्षा विभाग बिहार सरकार को प्रेषित कर दी गई है. आठ महाविद्यालयों को अस्थायी संबंधन कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कहा कि सत्र 2025 -2029 के लिए 8 महाविद्यालयों को अस्थायी संबंधन प्रदान किया गया है. इसके साथ-साथ एलएलबी, बीसीए,बीबीए और सीएनडी जैसे स्ववित्तपोषित वोकेशनल पाठ्यक्रमों की अनुमति भी प्रदान की गई है. शोध क्षेत्र में पीएचडी रिसर्च सेल ने प्लेगिरिज्म रेगुलेशंस यूनिफॉर्म ऑर्डिनेंस और हाइब्रिड कोर्स वर्क जैसे सुधार लागू किए हैं. 39 छात्रों का हुआ शानदार प्लेसमेंट कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव भी चलाया गया जिसमें 39 छात्रों का चयन चार लाख से 7 लाख पैकेज पर हुआ आगे भी प्लेसमेंट ड्राइव और अच्छी तरह से चलाए जाने का निश्चय किया गया है जिसमें और अधिक छात्रों का चयन हो सके. विवि का नया परिसर इसी साल होगा पूरा कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का नया परिसर 37. 24 एकड़ भूमि पर निर्माणाधीन है जिसमें प्रशासनिक, एकेडमिक, परीक्षा एवं खेल भवन का प्रथम चरण 2026 तक पूरा होने की संभावना है. द्वितीय चरण में आवास,हॉस्टल लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम और खेल सुविधाएं बनेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel