[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के जन्मोत्सव पर आज उमड़ेगा आस्था का सैलाब

ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के जन्मोत्सव पर आज उमड़ेगा आस्था का सैलाब

0
ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के जन्मोत्सव पर आज उमड़ेगा आस्था का सैलाब

भक्ति, अनुशासन और मानवता का संगम बनेगा गोकुलकृष्ण आश्रम

सुबह निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा, चारों दिशाओं से पहुचेंगे श्रद्धालु

पूर्णिया. श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के 132 वें जन्म महामहोत्सव के अवसर पर पूर्णिया का गोकुलकृष्ण आश्रम भक्ति, अनुशासन और मानवता का अद्भुत संगम बनेगा. नाम जाप और धर्मग्रंथ पाठ के साथ यहां भव्य सत्संग आयोजित हो रहा है जिसमें आस्था का सैलाब उमड़ेगा. इससे पहले भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी. पूर्णिया के गोकुल कृष्ण आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय परिसर के मैदान में रविवार 8 फरवरी को परम प्रेममय युग पुरुषोत्तम श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का 138वां जन्म महोत्सव एवं श्री श्री बड़दा जी के पूर्णिया आगमन प्रतिष्ठा दिवस बड़े ही श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इस महामहोत्सव समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. रविवार को यहां चारों दिशाओं से श्रद्धालु पहुचेंगे और आध्यत्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर अपने गुरुदेव के प्रति श्रद्धा अर्पित करेंगे. इसके लिए गठित उत्सव आयोजन समिति के तमाम सदस्य पिछले एक सप्ताह से आयोजन की तैयारी में जुटे हुए हैं. गोकुल कृष्ण आश्रम के विशाल मैदान में बड़े-बड़े पंडाल लग गये हैं जहां भक्तों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है. गुरुजनों के लिए भी बेहतर व्यवस्था की गई है जिसमें तमाम सुविधाओं का ध्यान रखा गया है. इस दौरान सत्संग, भजन-कीर्तन, धर्मसभा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा. सुबह समवेत विनती प्रार्थना के यह आध्यात्मिक अनुष्ठान प्रारंभ होगा और फिर नामजाप और ग्रंथ पाठ आयोजित होगा. सुबह साढ़े 9 बजे कांग्रेस कार्यालय से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी. आम जनों से भागीदारी की अपील करते हुए आयोजकों ने कहा है कि यह अवसर आध्यात्मिक उन्नति, सद्भाव और जीवन को मंगलमय बनाने का अनुपम अवसर है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel