आग लगने से एक दुकान जलकर राख
मुख्यालय बाजार से सटे उपडाकघर जलालगढ़ के बगल स्टेट हाईवे 60 के किनारे रविवार की रात को आग लगने से दुकानदार संतोष चौहान की दुकान जलकर राख हो गयी.
By Abhishek Bhaskar |
February 9, 2026 7:33 PM
जलालगढ़. मुख्यालय बाजार से सटे उपडाकघर जलालगढ़ के बगल स्टेट हाईवे 60 के किनारे रविवार की रात को आग लगने से दुकानदार संतोष चौहान की दुकान जलकर राख हो गयी. पीड़ित दुकानदार कुछ सामानों को प्रत्येक दिन जरूरत के हिसाब से लाता और बिक्री कर उसी से जीवन-यापन करता था. घटना की जानकारी जलालगढ़ थाना को मिलने पर थाना के मिनी अग्निशामक वाहन द्वारा आग पर काबू पाया गया. वहीं जब तक आग बुझायी गयी तब तक संतोष की दुकान जलकर नष्ट हो गयी. पीड़ित दुकानदार संतोष सहित उसके परिवार के सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल है. मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार ने अंचल पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी. घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि इसकी दुकान में विद्युत कनेक्शन भी नहीं है . इसलिए शॉट सर्किट तो नहीं हुई. लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि यह आग कैसे लगी.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 10:37 PM
July 6, 2026 2:02 PM
July 6, 2026 12:59 PM
July 6, 2026 12:28 PM
July 6, 2026 11:06 AM
July 6, 2026 10:31 AM
July 6, 2026 9:46 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 6, 2026 8:47 AM
July 6, 2026 7:49 AM
