[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया झपटमार के घर से किया 80 हजार रुपये बरामद

झपटमार के घर से किया 80 हजार रुपये बरामद

0
झपटमार के घर से किया 80 हजार रुपये बरामद

प्रतिनिधि, बनमनखी. बीते दिनों बनमनखी बस स्टैण्ड के पास बंधन बैंक बनमनखी शाखा के आगे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक महिला के हाथ में पर्स में रखे एक लाख रुपये झपटमारी कर मौके से फरार हो गये थे. पीड़ित महिला अनुप्रिया कुमारी पिता उमेश कुमार यादव साकिन बस स्टैण्ड बनमनखी वार्ड 06 ने थाना में आवेदन देकर रुपए बरामद करने की गुहार लगायी थी. एसडीपीओ हुलास कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया.पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार टीम में पुनि सह थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पुअनि रश्मिका कुमारी,पुअनि विरेन्द्र कुमार विमल, पुअनि कमल कुमार,पुअनि विरेन्द्र कुमार यादव एवं सशस्त्र बल को शामिल किया गया. अगल-बगल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. सीसीटीवी फुटेज से झपट्टा मारने वाले एक संदिग्ध की पहचान जर्मन कुमार यादव साकिन नया टोला जुराबगंज, कोढा, कटिहार के रूप में की गयी. कोढा थाना के सहयोग से अभियुक्त के घर छापेमारी में लूटे गये एक लाख रुपए में से 80 हजार रुपये बरामद किया गया. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. फोटो. 1 पूर्णिया 13 परिचय: प्रेस कांफ्रेंस करते एसडीपीओ हुलास कुमार.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel