[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया हरिराही में किराना दुकान से 57 हजार की चोरी

हरिराही में किराना दुकान से 57 हजार की चोरी

0
हरिराही में किराना दुकान से 57 हजार की चोरी

प्रतिनिधि, बीकोठी. प्रखंड अंतर्गत हरिराही गांव स्थित शिवमंदिर चौक पर एक किराना दुकान में चोरी हो गयी.चोरों ने दुकान की छत पर लगे एस्बेस्टस को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नगदी समेत हजारों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया. हरिराही गांव निवासी पीड़ित दुकानदार नरेश ठाकुर ने बताया कि जब वे सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो छत का एस्बेस्टस टूटा हुआ था और दुकान के अंदर रखा कीमती सामान गायब था. उन्होंने बताया कि दुकान से करीब सात हजार रुपये नगद के अलावा लगभग 50 हजार रुपये मूल्य के सामानों की चोरी हुई है. घटना के बाद दुकानदार ने बड़हराथाना में आवेदन दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच के उपरांत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel