[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया दारोगा की मुख्य लिखित परीक्षा में 3583 परीक्षार्थी हुए शामिल

दारोगा की मुख्य लिखित परीक्षा में 3583 परीक्षार्थी हुए शामिल

0
दारोगा की मुख्य लिखित परीक्षा में 3583 परीक्षार्थी हुए शामिल

जिला मुख्यालय के सात परीक्षा केंद्रों पर किये गये थे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पूर्णिया. पुलिस अवर निरीक्षक के पदों पर नियुक्ति के लिए मुख्य लिखित परीक्षा बुधवार को जिला मुख्यालय के सात परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गयी. परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर ही परीक्षार्थियों की दोहरे स्तर पर सघन तलाशी ली गई. बिना वैध प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र के किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं थी. प्रवेश के समय सभी अभ्यर्थियों के बायें हाथ के अंगूठे का बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट लिया गया और उनकी लाइव फोटोग्राफी कराई गयी. परीक्षा की पहली पाली में 3751 परीक्षार्थियों में 3581 उपस्थित रहे जबकि 170 परीक्षाथी अनुपस्थित रहे. इसी तरह दूसरी पाली में 3751 परीक्षार्थी में से 3583 उपस्थित रहे जबकि 168 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा का आयोजन दो अलग-अलग पालियों में किया गया. पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की गयी. इसमें अभ्यर्थियों ने सामान्य हिंदी के प्रश्न-पत्र की परीक्षा दी. जबकि दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भूगोल, गणित और मानसिक योग्यता जांच से जुड़े मुख्य विषय की परीक्षा ली गयी. परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनि कुमार एवं पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के निर्देश पर सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. इसके तहत जिला स्कूल परीक्षा केंद्र के आसपास सुरक्षा के लिहाज से निषेधाज्ञा लागू की गयी थी ताकि अनावश्यक भीड़ जमा न हो सके. केंद्र के भीतर व बाहर भी पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. परीक्षा हॉल के भीतर हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे, जैमर और वीडियोग्राफी की मुकम्मल व्यवस्था की गयी थी. मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित था. वहीं परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना या कदाचार की कोई शिकायत सामने नहीं आई और अभ्यर्थियों ने अनुशासित माहौल में परीक्षा दी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel