[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्णिया जीएलएम कॉलेज ने मानविकी संकाय के 14 विद्यार्थियों को कराया शैक्षणिक टूर

जीएलएम कॉलेज ने मानविकी संकाय के 14 विद्यार्थियों को कराया शैक्षणिक टूर

0
जीएलएम कॉलेज ने मानविकी संकाय के 14 विद्यार्थियों को कराया  शैक्षणिक टूर

प्रतिनिधि, बनमनखी. गोरेलाल मेहता कॉलेज, बनमनखी की ओर से एक दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. महाविद्यालय की ओर से आयोजित इस दूसरे शैक्षणिक भ्रमण में मानविकी संकाय के 14 विद्यार्थियों ने भाग लिया.महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद भारतीय के नेतृत्व में शैक्षणिक दल अध्ययन यात्रा पर रवाना हुआ. इस अवसर पर हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभूषण रजक, हिन्दी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. काजल कुमारी एवं डॉ. अंकिता आनंद, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष आनंद सागर, सुबोध कुमार साह एवं मुकेश राम भी उपस्थित रहे. शैक्षणिक यात्रा का पहला पड़ाव औराही हिंगना स्थित प्रसिद्ध रेणु ग्राम रहा.यहां विद्यार्थियों ने महान साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु के आवास का भ्रमण किया तथा उनके साहित्यिक जीवन, ग्रामीण चेतना और कालजयी रचनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की.विद्यार्थियों ने मैला आंचल के रचनाकार की साहित्यिक धरोहरों को नजदीक से देखा और प्रेरणा ली.इस दौरान उन्हें रेणुजी के पुत्र पद्मपराग राय वेणु, अपराजित रेणु एवं दक्षिणेश्वर राय से मिलने का अवसर भी मिला.इसके बाद शैक्षणिक दल भोला पासवान शास्त्री कृषि कॉलेज पहुंचा, जहां सहायक प्राध्यापिका डॉ. रूबी साहा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कृषि महाविद्यालय का भ्रमण किया. विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीक, अनुसंधान, कृषि शिक्षा एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की व्यवहारिक जानकारी दी गई. महाविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सभी के लिए प्रेरणादायी रही. प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद भारतीय ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. इससे विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक एवं अनुभवात्मक शिक्षा प्राप्त होती है.उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में नई सोच, शोध की प्रवृत्ति तथा रोजगारोन्मुख दृष्टिकोण विकसित करना है. यह एक दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी साबित हुआ.इस यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों को साहित्य, कृषि, प्रकृति एवं ग्रामीण जीवन के विभिन्न आयामों को निकट से समझने का अवसर मिला.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel