एसबीआई आरसेटी में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शुुरू

पूर्णिया पूर्व

By Abhishek Bhaskar | February 11, 2026 6:11 PM

पूर्णिया पूर्व. एसबीआई आरसेटी, पूर्णिया में बुधवार को 10 दिवसीय पीएमईजीपी ईडीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र पूर्णिया के महाप्रबंधक संजीव कुमार, डीडीएम नाबार्ड मनोज कुमार, एडीबी पूर्णिया से मुख्य प्रबंधक रितेश कुमार तथा आरसेटी निदेशक ग्लोरियस प्रकाश मिंज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक संजीव कुमार ने उद्योग के क्षेत्र में उद्यम की असीम संभावनाओं को देखते हुए व्यवस्थित तरीके से इस क्षेत्र में आकर शुरुआत करने हेतु प्रेरित किया . चरणबद्ध तरीके से व्यवसाय को विस्तृत करने का प्रशिक्षुओं से आश्वासन लिया जिससे कि वह खुद भी आत्मनिर्भर बन सकें और दूसरे के लिए भी रोजगार का सृजन करें. डीडीएम नाबार्ड मनोज कुमार ने प्रशिक्षुओं को नियमित अंतराल पर बाजार सर्वेक्षण करने एवं ग्राहक की जरूरत को समझते हुए अपने उत्पाद व सेवा में जरूरी बदलाव करने का सुझाव दिया. एडीबी पूर्णिया के मुख्य प्रबंधक रितेश कुमार ने सभी को बैंक ऋण समय पर लौटाने कहा जिससे कि 3 वर्ष पश्चात पीएमईजीपी -2 के लिए भी क्वालीफाई कर जाएं. आरसेटी निदेशक ग्लोरियस प्रकाश मिंज ने उद्योग के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने और नयी तकनीकों का उपयोग करने पर जोर दिया.वित्तीय साक्षरता सामुदायिक संसाधन व्यक्ति के तहत प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से भी वित्तीय साक्षरता पर चर्चा की और अपने क्षेत्र के लोगों को भी इस विषय पर जागरूक करने की सलाह दी .इस कार्यक्रम के दौरान आरसेटी के संकाय माधव चन्द व रजनीकांत, सहायक पप्पू कुमार एवं दीपक कुमार सिंह, आदेशपाल ऋषभ कुमार आदि उपस्थित थे.