PU Election: जदयू प्रत्याशी आनंद मोहन ने बताया कि मंगलवार की शाम मैं रोज की तरह चुनाव प्रचार कर रहा था. तभी 200 के आसपास लोग जीडीएस होस्टल के पास हमला कर दिया. पहले हमने लोगों ने हवाई फायरिंग किया और गाड़ी के सामने बम फेंक दिया. इसके बाद गाड़ी को ईंट पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया. उन्होंने हमला करने वालों को देखा है. उसमें से चार लोगों को चेहरे से पहचानते हैं. एफआईआर में उन चारों के नाम लिखे हैं. हालांकि ये पूछने पर किस छात्र संघ ने हमला किया. उन्होंने कहा कि वो किसी छात्र संघ का नाम नहीं लेना चाहते. आंनद मोहन ने कहा कि हमला करने वालों को मेरा जवाब जीत होगा. देखे पूरी बात…
