[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने बनाया 100 दिन का प्लान, जोड़ेंगे 50 लाख नया सदस्य

बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने बनाया 100 दिन का प्लान, जोड़ेंगे 50 लाख नया सदस्य

0
बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने बनाया 100 दिन का प्लान, जोड़ेंगे 50 लाख नया सदस्य
प्रशांत किशोर

Bihar Assembly Elections 2025: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में आ गई है. बिहार में सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन को गति देने के उद्देश्य से पार्टी ने विस्तार कार्यक्रम की शुरुआत की है. पीके की पार्टी इस अभियान के तहत अगले 100 दिनों में गांव-पंचायत में रोज 1500 जन सुराज संवाद बैठकें आयोजित करेगी. पार्टी ने अगले 100 दिनों में 50 लाख नया सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है. इस कदम से पीके बिहार की जनता को जागरूक करना और तथा संगठन विस्तार करना चाहते हैं. बताया जा रहा है कि हर बैठक से कम से कम 50 सदस्य बनने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

एक दिन में कम से कम 3 संवाद कार्यक्रम

पार्टी द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है. पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि विशेष तौर पर महिलाओं, युवाओं, अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जातियों समेत अन्य वर्गों को चिन्हित कर बैठ आयोजित की जाए. पीके ने जन सुराज के नेताओं और पदाधिकारियों को दिन के कम 3 संवाद कार्यक्रम करने का लक्ष्य दिया है. इस बड़े अभियान के माध्यम से पीके जनता के बीच संवाद स्थापित कर एक बेहतर वैकल्पिक राजनीति की नींव रखना छह रहे हैं.

पीके का रोडमैप बताएंगे पार्टी के नेता

पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जन सुराज विस्तार अभियान के तहत राज्य के प्रत्येक प्रखंड में हर दिन तीन जन सुराज संवाद बैठकों के दौरान लोगों को पीके के रोडमैप के बारे में बताएं. शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की स्थिति में सुधार लाने का जो प्लान बताया गया है उसे लोगों के बीच रखें. इसके अलावा इन बैठकों में स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की जाएगी और समाधान पर भी संवाद होगा.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : बिल क्लिंटन और अपने संबंध को अब #MeToo की शुरुआत बता रही हैं मोनिका लेविंस्की, सच ऐसे हुआ था उजागर

औरंगजेब ने आंखें निकलवा दीं, पर छावा संभाजी ने नहीं कुबूल किया इस्लाम, क्या है शिवाजी के बेटे की पूरी कहानी?

Previous article Mayawati: ‘आखिरी सांस तक, पार्टी में मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा’, आकाश आनंद पर मायावती का क्यों टूटा भरोसा?
Next article Holi 2025: यहां से हुई थी होली की शुरुआत, पांच हजार साल पुराना मंदिर आज भी है गवाही
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel