[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार औरंगाबाद में PNC कंपनी की लापरवाही से क्षतिग्रस्त हुई 11 हजार वोल्ट लाइन, 15 घंटे बिजली गुल; ग्रामीणों ने किया गेट जाम

औरंगाबाद में PNC कंपनी की लापरवाही से क्षतिग्रस्त हुई 11 हजार वोल्ट लाइन, 15 घंटे बिजली गुल; ग्रामीणों ने किया गेट जाम

0
औरंगाबाद में PNC कंपनी की लापरवाही से क्षतिग्रस्त हुई 11 हजार वोल्ट लाइन, 15 घंटे बिजली गुल; ग्रामीणों ने किया गेट जाम

PNC Infratech Negligence: (सुजीत कुमार सिंह) भारतमाला परियोजना के तहत वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण करा रही पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड की कथित लापरवाही से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई. घटना मंगलवार रात धनीबार स्थित कंपनी के बेस कैंप के समीप हुई, जिसके कारण धनीबार, विराज बिगहा, गोड़ीहा, सरईवार, बहेरा, कंठी बिगहा, कुशही, सिमरी, सिमरीवाला, कुशवाहा नगर, कईला बिगहा, मटपा, कृपा बिगहा समेत दर्जनों गांवों में करीब 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही.

किसानों ने कंपनी के मुख्य गेट पर किया प्रदर्शन

लंबे समय तक बिजली नहीं मिलने से नाराज किसानों और ग्रामीणों ने बुधवार सुबह पीएनसी कंपनी के मुख्य गेट को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप था कि कंपनी के भारी वाहनों की लापरवाही से चार से पांच बार विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया.

Image 1286
औरंगाबाद में pnc कंपनी की लापरवाही से क्षतिग्रस्त हुई 11 हजार वोल्ट लाइन, 15 घंटे बिजली गुल; ग्रामीणों ने किया गेट जाम 5

सिंचाई प्रभावित, खेती पर बढ़ा संकट

ग्रामीणों ने बताया कि आर्द्रा नक्षत्र में धान का बिचड़ा डालने का महत्वपूर्ण समय चल रहा है. बिजली बाधित रहने से मोटर आधारित सिंचाई पूरी तरह प्रभावित हो गई. उत्तर कोयल नहर के दक्षिणी क्षेत्र के किसान मुख्य रूप से बारिश और बिजली से चलने वाले पंपों पर निर्भर हैं. कमजोर मानसून और बिजली संकट ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है.

Image 1284
औरंगाबाद में pnc कंपनी की लापरवाही से क्षतिग्रस्त हुई 11 हजार वोल्ट लाइन, 15 घंटे बिजली गुल; ग्रामीणों ने किया गेट जाम 6

सड़क सुरक्षा और धूल की समस्या भी उठाई

धनीबार गांव के जयविंद पांडेय ने आरोप लगाया कि कंपनी स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है. ग्रामीणों ने एनएच-139 के किनारे कंपनी के वाहनों की पार्किंग, बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और कॉलोनी से धनीबार तक सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव नहीं होने से उड़ रही धूल की समस्या भी उठाई. उनका कहना है कि इससे राहगीरों और बाइक सवारों को काफी परेशानी हो रही है.

आश्वासन के बाद समाप्त हुआ आंदोलन

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पीएनसी कंपनी के प्रोजेक्ट जीएम मनीष सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने तत्काल क्षतिग्रस्त बिजली पोल और लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कराया तथा स्थायी समाधान का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर कंपनी का मुख्य गेट खोल दिया.

Image 1285
औरंगाबाद में pnc कंपनी की लापरवाही से क्षतिग्रस्त हुई 11 हजार वोल्ट लाइन, 15 घंटे बिजली गुल; ग्रामीणों ने किया गेट जाम 7

कई ग्रामीण रहे मौजूद

विरोध प्रदर्शन में जयविंद पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय, महाराज मुखिया पंकज कुमार सिंह, रंजीत पांडेय, राजेंद्र सिंह, बबलू पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा आज: हाजीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम

Previous article पूर्णिया में सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्र में लगी आग, टला बड़ा हादसा
Next article बेगूसराय संग्रहालय इंटर्नशिप कार्यक्रम का प्रमाण-पत्र वितरण के साथ समापन, सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की पहल
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel