अब रुपहले पर्दे पर जीवंत होगी साहित्यकार रेणु की विरासत, मार्च 2027 में रिलीज होगी फिल्म
Phanishwar Nath Renu: फणीश्वरनाथ रेणु के जीवन पर आधारित फिल्म 'रेणु' मार्च 2027 में रिलीज होगी. फिल्म के जरिये उनकी विरासत और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की तैयारी है.
मुख्य बातें
- सांसद बोले- यह सिर्फ फिल्म नहीं, हमारा सपना
- स्थानीय कलाकारों और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
- स्वतंत्रता आंदोलन से जेपी आंदोलन तक की कहानी
- महीनों की रिसर्च के बाद तैयार हो रही पटकथा
अररिया से मृगेंद्र मणि सिंह की रिपोर्ट
Phanishwar Nath Renu: देश-विदेश में अपनी साहित्यिक पहचान रखने वाले फणीश्वरनाथ रेणु के जीवन पर आधारित फिल्म ‘रेणु’ के निर्माण की घोषणा की गई है. उगना इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म की टैगलाइन है, “मैंने लाखों के बोल सहे”. फिल्म का उद्देश्य रेणु के साहित्य, संघर्ष और सामाजिक सरोकारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है.
सांसद बोले- यह सिर्फ फिल्म नहीं, हमारा सपना
कार्यक्रम के दौरान सांसद Pradeep Kumar Singh ने कहा कि यह फिल्म अररिया की मिट्टी की खुशबू और रेणु की पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि रेणु केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा हैं और फिल्म के माध्यम से देश की नई पीढ़ी भी उन्हें करीब से जान सकेगी.
Phanishwar Nath Renu: स्थानीय कलाकारों और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सांसद ने कहा कि फिल्म निर्माण से स्थानीय कलाकारों और कला-संस्कृति से जुड़ी प्रतिभाओं को भी अवसर मिलेगा. रेणु ने गांव और आम लोगों की जिंदगी को साहित्य का हिस्सा बनाया और उनकी रचनाओं में भारतीय ग्रामीण जीवन की सच्ची तस्वीर दिखाई देती है.
पटना: MLC पद की शपथ लेने के बाद पवन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की.
स्वतंत्रता आंदोलन से जेपी आंदोलन तक की कहानी
फिल्म से जुड़ी Raya Sinha ने बताया कि रेणु की आवाज अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष की आवाज थी और स्वतंत्रता के बाद उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि रेणु को समझने के लिए उनके गांव और उनकी जमीन को समझना जरूरी है.
महीनों की रिसर्च के बाद तैयार हो रही पटकथा
राया सिन्हा ने बताया कि इस फिल्म के लिए पिछले छह से सात महीनों से गहन शोध किया जा रहा है. उनके पिता Ajit Sinha ने कई चर्चित डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का निर्माण किया है और उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है. फिल्म की कहानी को ऐतिहासिक और तथ्यात्मक रूप से मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
रेणु को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की कोशिश
कलाकार Phool Kumar Singh ने कहा कि वे पिछले ढाई वर्षों से रेणु के जीवन और साहित्य पर अध्ययन कर रहे हैं. उनका मानना है कि विदेशों में भी रेणु के साहित्य पर शोध होता है, लेकिन अपने ही देश में बड़ी संख्या में लोग उनके योगदान से अनजान हैं.
मार्च 2027 में बड़े पर्दे पर आएंगे रेणु
फणीश्वरनाथ रेणु के जीवन, संघर्ष और साहित्यिक यात्रा को समेटे यह फिल्म उनकी जयंती के अवसर पर मार्च 2027 में रिलीज होगी. निर्माताओं का मानना है कि यह फिल्म सिर्फ एक जीवनी नहीं, बल्कि भारतीय साहित्य और संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ने का माध्यम बनेगी.
ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा
ये भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में सबसे ज्यादा प्रेम में धोखे की शिकार होती लड़कियां, महिला थाने में दर्ज आंकड़ों से खुलासा
