[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार लैंड क्रूजर, थार समेत 5 लग्जरी कारें, 6 आपराधिक मामले और करोड़ों के मालिक हैं पावर स्टार पवन सिंह

लैंड क्रूजर, थार समेत 5 लग्जरी कारें, 6 आपराधिक मामले और करोड़ों के मालिक हैं पावर स्टार पवन सिंह

0
लैंड क्रूजर, थार समेत 5 लग्जरी कारें, 6 आपराधिक मामले और करोड़ों के मालिक हैं पावर स्टार पवन सिंह
पवन सिंह, बीजेपी नेता

Pawan Singh Property: बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 8 जून थी. सोमवार को 10 उम्मीदवारों ने नामांकन किया. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा पवन सिंह की हो रही है. नामांकन वाले दिन उन्होंने अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दी. पवन सिंह ने हलफनामे में लगभग 19.44 करोड़ रुपए संपत्ति होने की घोषणा की.

पवन सिंह के पास सोने-चांदी और कैश की जानकारी

साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उनके पास 500 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत लगभग 70 लाख और 1 किलो चांदी है, जिसकी कीमत लगभग 28 हजार रुपए है. इसके अलावा हाथ में 50 हजार रुपए नगद है. साथ ही बैंक अकाउंट में 1.64 करोड़ रुपए जमा हैं और 26.26 लाख का जीवन बीमा योजना भी है.

पावर स्टार के पास लग्जरी गाड़ियां

पावर स्टार पवन सिंह ने हलफनामे में उनके पास गाड़ियों के बारे में भी जानकारी दी. पवन सिंह ने बताया कि उनके पास 20 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर, 48.09 लाख की टोयोटा लेजेंडर, 2.68 करोड़ की लैंड क्रूजर, 21 लाख की थार और 25 लाख की स्कॉर्पियो है. इसके अलावा पवन सिंह के पास 60 हजार की स्कूटी है.

पवन सिंह पर अब तक 6 आपराधिक मामले हैं दर्ज

एमएलसी कैंडिडेट पवन सिंह ने यह भी जानकारी दी कि उनके ऊपर 6 आपराधिक मामले दर्ज है. इसके साथ ही 4 आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े, धोखाधड़ी, शारीरिक शोषण, जालसाजी समेत धमकी देने के भी मामले दर्ज हैं.

कितनी है चल-अचल संपत्ति?

पवन सिंह के पास टोटल 19.44 करोड़ रुपए की संपत्ति है. इसमें 6.44 करोड़ रुपए चल जबकि 13 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है. इसके अलावा टोटल 2.34 करोड़ रुपए पवन सिंह पर कर्ज है. हलफनामे में पवन सिंह की पत्नी की जगह अभी भी ज्योति सिंह का नाम है. साथ ही उन्होंने अपने एजुकेशन के बारे में यह जिक्र किया कि बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड से माध्यमिक परीक्षा उन्होंने पास की.

Also Read: ‘छोटी सोच की राजनीति कर रहे’, बंगला खाली करने के मुद्दे पर बरसे तेजस्वी, लालू और मीसा

Previous article ‘ममता नहीं अब मोदी उनके नेता’, TMC के बागी सांसदों पर कल्याण और कीर्ति का हमला
Next article कैमूर में 3 मैजिक वाहन समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख, घटना से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel