[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना सरसों के खेत से युवक का शव बरामद, तीन पर केस

सरसों के खेत से युवक का शव बरामद, तीन पर केस

0
सरसों के खेत से युवक का शव बरामद, तीन पर केस

प्रतिनिधि, दुल्हिनबाजार

शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के देवरिया पुल के समीप सरसों के खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया है. शव की पहचान भगवानगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी जय लाल यादव के पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई. थाने में मृतक के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दुल्हिन बाजार थाना क्ष्रेत्र के पुनपुन नदी में बने देवरिया पुल के पास शुक्रवार की सुबह टहलने के लिए निकले ग्रामीणों की नजर सरसों के खेत में एक युवक की शव पर पड़ी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया. बताया जाता है कि रोशन कुमार पढ़ाई के लिए बेंगलुरु में रहता था. उसकी बहन की शादी तय थी. जिसकी तैयारी को लेकर फिलहाल वह देवरिया गांव स्थित अपने घर आया था. यहां से वह गुरुवार की शाम गायब हो गया. परिजनों ने कॉल किया तो मोबाइल भी बंद था. काफी तलाश के बाद भी कोई पता नहीं चला. इसी दौरान शुक्रवार की सुबह देवरिया पुल से कुछ दूरी पर सरसों के खेत से रोशन का शव मिला. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले की जांच की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel