[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पालीगंज में गोली मार युवक की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

पालीगंज में गोली मार युवक की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

0
पालीगंज में गोली मार युवक की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

पालीगंज. सिगोड़ी और खिरी मोड़ थाना के बॉर्डर पर शुक्रवार की देर रात एक व्यक्ति की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी . घटना की सूचना मिलते ही दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्ज में लेकर जांच में जुटी है. मृतक की पहचान खिरीमोड़ थाना क्षेत्र के बहेरिया नीरखपुर निवासी गणेश यादव के रूप में की गयी है . पुलिस सूत्रों के अनुसार गणेश यादव अपने घर बहेरिया नीरखपुर से मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था. इसी बीच सिगोड़ी थाना क्षेत्र के पतौना गांव के आगे सुबाउ टोला नाहर के बधार में पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गये. सूचना मिलते ही डीएसपी के निर्देश पर दोनों थानों की पुलिस मौके पर कर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है. सूत्रों की माने तो मृतक बालू कारोबार से भी जुड़ा था. वहीं डीएसपी प्रीतम कुमार ने हत्या की पुष्टि करते हुए कहा कि गणेश यादव का आपराधिक इतिहास रहा है. पूर्व में उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. प्रथम दृष्टा पूर्व की रंजिश में हत्या हुई है ऐसा प्रतीत होता है. पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel