[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बहन के घर ईद की बधाई देने जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

बहन के घर ईद की बधाई देने जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

0
बहन के घर ईद की बधाई देने जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

नौबतपुर. नौबतपुर-बिक्रम रोड 139 पर ठेकही पर गांव के पास गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्त को कुचल दिया. हादसे में एक की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक अफरोज नट (16 वर्ष ) नौबतपुर के तरवना मोहल्ला निवासी कौशल नट का पुत्र था. जख्मी नौबतपुर निवासी सुहैल नट है. बताया जाता है कि अफरोज दिल्ली में रहकर किसी कंपनी में काम करता है. दो दिन पूर्व ईद में शामिल होने नौबतपुर स्थित अपने घर आया था. गुरुवार की सुबह सेल्हौरी ईदगाह पर नमाज अदा करने के बाद करीब 10 बजे बाइक से अपने दोस्त के साथ चैनपुरा दरियापुर रहने वाली बहन से मिलने जा रहा था. इसी दौरान तेज तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दिया. घटना में दोनों युवक अफरोज और सुहैल गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला. राहगीरों ने दोनों इलाज के लिए नौबतपुर रेफरल अस्पताल ले आये. जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां देर शाम इलाज के क्रम में अफरोज की मौत हो गयी. मौत की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया. पुलिस ने ट्रक सीज कर मामले की छानबीन कर रही.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel