[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना PMCH: महिला डॉक्टर से अभद्रता मामले में आयोग को जांच रिपोर्ट का इंतजार, आरोपी डॉक्टर कश्मीर गए

PMCH: महिला डॉक्टर से अभद्रता मामले में आयोग को जांच रिपोर्ट का इंतजार, आरोपी डॉक्टर कश्मीर गए

0
PMCH: महिला डॉक्टर से अभद्रता मामले में  आयोग को जांच रिपोर्ट का इंतजार, आरोपी डॉक्टर कश्मीर गए
पीएमसीएच का फोटो.

Patna News : (अमृता सिंह की रिपोर्ट) पीएमसीएच के सर्जरी विभाग की एक महिला डॉक्टर से अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर द्वारा अभद्रता किया गया. ये मामला बिहार राज्य महिला आयोग के पास पहुंच चुका है. डॉक्टर पर लगे आरोपों के मामले में राज्य महिला आयोग को अब तक अस्पताल की आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट नहीं मिली है.

राज्य महिला आयोग की सदस्य अप्सरा मिश्रा ने बताया कि आयोग को पीएमसीएच की आंतरिक समिति की जांच रिपोर्ट का इंतजार है. उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दोनों पक्षों से बातचीत की जाएगी. फिलहाल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही आयोग अगला कदम उठाएगा.

जानिए…पीड़ित महिला डॉक्टर ने कहा

पीड़ित महिला डॉक्टर ने आयोग को बताया कि वो इमरजेंसी में कार्यरत थी. आरोपी डॉक्टर द्वारा फोन पर गाली देते हुए चेंबर में आने को कहा. मैं उस वक्त जब नहीं गयी तो बाद उसने फिर फोन किया. कहा- तुम ड्यूटी पर नहीं आती हो. उसके बाद चेंबर में गाली दिया. छोटी जाति की औरत, हरिजन और मां- बहन की गाली दी. आरोपी डॉक्टर ने कहा कि तुम्हारी औकात सिर्फ बच्चा पैदा करने की है. तुम्हें एचओडी भी नहीं बचा पाएंगे. आरोपी डॉक्टर ने करियर खराब करने की धमकी देते हुए गर्दन पर धक्का देकर भगा दिया.

जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी

जानकारी के अनुसार, जिन वरिष्ठ डॉक्टर पर आरोप लगाए गए हैं, वे इन दिनों कश्मीर गए हुए हैं. ऐसे में आयोग दोनों पक्षों का पक्ष सुनने के बाद ही मामले की विस्तृत जांच शुरू करेगा. अप्सरा मिश्रा ने कहा कि महिला आयोग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और सभी आवश्यक तथ्यों की समीक्षा के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

आयोग का कहना है कि आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सकेगी और आगे की जांच उसी आधार पर आगे बढ़ाई जाएगी.

Also Read : पटना के 462 निजी अस्पतालों में से 78 में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था अधूरी, दमकल पर निर्भर

Previous article Maruti Swift से अपग्रेड के लिए 5 बेहतरीन SUV, फीचर्स और रोड प्रेजेंस दोनों में आगे
Next article मोतिहारी: पेट्रोल-डीजल ने बिगाड़ा रसोई का बजट, थोक मंडियों में 15 फीसदी तक महंगी हुईं खाद्य सामग्रियां
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel