[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार के सात जिलों में होगा महिला विश्व कप, एशिया हॉकी कप समेत कई खेलों का आयोजन, मुख्य सचिव ने किया ऐलान

बिहार के सात जिलों में होगा महिला विश्व कप, एशिया हॉकी कप समेत कई खेलों का आयोजन, मुख्य सचिव ने किया ऐलान

0
बिहार के सात जिलों में होगा महिला विश्व कप, एशिया हॉकी कप समेत कई खेलों का आयोजन, मुख्य सचिव ने किया ऐलान
बिहार में 2025 में होगा कई बड़े खेलों का आयोजन

Bihar Sports News: बिहार 2025 में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों के आयोजन की मेजबानी करने जा रहा है. इसके तहत अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी, एशिया कप और राष्ट्रीय स्तर के कई खेलों का आयोजन बिहार के सात जिलों में किया जायेगा. ये जिले पटना, नालंदा, गया, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय और दरभंगा हैं. मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने बिहार में आयोजित होने वाले खेलों की मेजबानी के संदर्भ में शुक्रवार को खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारियों के साथ इसकी समीक्षा की. इसमें आगामी खेल आयोजनों की तैयारी पर चर्चा हुई. बैठक में बीएसएसए के महानिदेशक रवींद्रन शंकरण, निदेशक (खेल विभाग) महेंद्र कुमार, निदेशक (आईपीआरडी) वैभव श्रीवास्तव और अन्य शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे.

बिहार बनेगा ब्रांड

मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने बताया कि बिहार इस वर्ष विश्व कप महिला कबड्डी, विश्व कप सेपक टकराव, खेलो इंडिया यूथ गेम्स, अंडर-20 रग्बी सेवेंस एशियाई चैंपियनशिप तथा हीरो मेंस एशिया कप हॉकी की मेजबानी करेगा. सभी प्रमुख खेलों बिहार के सात जिलों में आयोजित होंगे. खेलों में टेबल टेनिस, फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, आर्चरी समेत 19 तरह के खेलों को शामिल किया गया है. इसके अतिरिक्त कबड्डी, मलखंब, खो-खो और पैरा खेल में भी सात अलग-अलग खेलों का आयोजन किया जायेगा. इन खेलों में 8500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे.

खेलों का आयोजन जनवरी से लेकर अगस्त के बीच में अलग-अलग दिनों में किया जायेगा. इसकी विस्तृत जानकारी खेल विभाग समय पर उपलब्ध कराएगा. मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी अधिकारियों से आगामी खेलों को बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की तरह सफल बनाने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि ये खेल आयोजन न केवल बिहार के युवाओं के बीच खेल भावना को बढ़ावा देंगे, बल्कि एक उभरते बिहार का ब्रांड भी बनायेंगे. इन खेलों के सफल आयोजन से बिहार भारत के अग्रणी खेल राज्यों के रूप में देखा जायेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

2025 में होने वाले बड़े आयोजन

स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव – 13 जनवरी – पटना
एसजीएफआई साइकिलिंग – 22-24 जनवरी – पटना
विमेंस कबड्डी वर्ल्ड कप – 7-12 मार्च – राजगीर
सेपक टाकरा वर्ल्ड कप – 18-26 मार्च – पटना
खेलो इंडिया यूथ गेम्स एंड पैरा गेम्स – 14 अप्रैल से 14 मई – बिहार के सात जिला
अंडर-20 रग्बी एशियन चैंपियनशिप – 8 – 11 अगस्त – पटना
मेंस हॉकी एशिया कप – 28 अगस्त से 8 सितंबर – राजगीर

इसे भी पढ़ें: बिहार में 4988 करोड़ की लागत से बन रहा पुल इस साल हो जायेगा शुरू, इन इलाकों में आना-जाना होगा आसान

Previous article Gaya News : प्यार-मुहब्बत के बीच आयी दरार, पुलिस की निगरानी में हुई शादी
Next article Jamshedpur news. पूर्व सिविल सर्जन डॉ एके लाल को दी गयी विदाई
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel