[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Patna : महिला को बेहोश कर बनाया अश्लील वीडियो, अब मांग रहे पांच लाख रुपये

Patna : महिला को बेहोश कर बनाया अश्लील वीडियो, अब मांग रहे पांच लाख रुपये

0
Patna : महिला को बेहोश कर बनाया अश्लील वीडियो, अब मांग रहे पांच लाख रुपये

संवाददाता, पटना : पत्रकार नगर थाने में समस्तीपुर की एक महिला ने पटना के दो महिला समेत तीन लोगों पर अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है. उसने आरोप लगाया है कि धोखे से पटना बुला कर बेहोश किया और फिर अश्लील वीडियो बना लिया. अब अश्लील वीडियो डिलिट करने के एवज में आरोपित पांच लाख रुपये मांग कर रहे हैं. महिला ने पुलिस से कहा कि 2019 में सोनी कुमारी नाम की युवती से मेरी दोस्ती फेसबुक पर हुई. सोनी खुद को एनएमसीएच की छात्रा बताती थी. उसी ने जमीन के लिए 2021 में राजा कुमार व उसकी बहन रानी कुमारी से मिलवाया. 2022 में उन्हें एडवांस दो लाख रुपये दिये. पर घरवालों ने जमीन लेने से मना कर दिया, तो मैंने पैसे वापस मांगे़ इसके बाद सोनी ने अगस्त,2023 में पटना बुलाया और एक मकान में ठहराया, जहां राजा व रानी भी ठहरे. इन लोगों ने बेहोश कर अश्लील वीडियो बना लिया और अब ब्लैकमेल कर रहे हैं. पत्रकार नगर थानेदार अभय कुमार ने कहा कि पीड़िता किसी का घर या पता नहीं जानती है. मोबाइल नंबर से आरोपितों के बारे में पता लगाया जा रहा है.

महिला सिपाही ने निजी तस्वीर वायरल करने का लगाया आरोप

पटना के एक थाने में डायल 112 में तैनात महिला सिपाही ने ब्लैकमेल करके मैरेज सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर कराने और सोशल मीडिया पर निजी तस्वीर वायरल करने का आरोप लगाते हुए गांधी मैदान थाने में केस दर्ज करा दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दानापुर में एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक ने व्यक्तिगत जानकारी देकर तस्वीर चुरायी और उसके साथ छेड़छाड़ कर ब्लैकमेल करने लगा. इसके बाद उसने मैरेज सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर करा लिये और निजी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर वायरल करके पैसे की मांग की़ वह साथ में रहने का दबाव बनाता है और 3.38 लाख रुपये भी ले लिये. लेकिन बाद में 1.10 लाख रुपये वापस कर दिये.

प्रेमी के शादीशुदा होने पर युवती ने तोड़ा संबंध, तो निजी फोटो किया वायरल

जक्कनपुर की एक युवती ने प्रेमी के शादीशुदा होने की जानकारी मिलने पर उससे संबंध तोड़ लिया. इससे गुस्साये प्रेमी ने आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इससे युवती को बदनामी होने लगी. अंत में युवती ने प्रेमी पर साइबर थाने में केस दर्ज दिया है. युवती ने पुलिस को बताया है कि उसकी दोस्ती एक युवक से थी. लेकिन, बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है, तो उससे संबंध तोड़ लिया. इसके पूर्व उसने नशे की दवा देकर उसके साथ गंदा काम किया था और उसका फोटो व वीडियो भी बना लिया था. उसने जब उससे संबंध तोड़ लिया, तो उसने उन वीडियो व फोटो को सोशल मीडिया पर डाल दिया. साथ ही रिश्तेदारों व दोस्तों को भी भेज दिया. प्रेमी फतुहा का रहने वाला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel