[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना क्या होता है कमांडो सर्जरी? जिससे PMCH के डॉक्टरों ने कैंसर पीड़ित की बचाई जान

क्या होता है कमांडो सर्जरी? जिससे PMCH के डॉक्टरों ने कैंसर पीड़ित की बचाई जान

0
क्या होता है कमांडो सर्जरी? जिससे PMCH के डॉक्टरों ने कैंसर पीड़ित की बचाई जान
कमांडो सर्जरी करते डॉक्टर

Commando Surgery: पटना पीएमसीएच के कैंसर रोग विभाग में जबड़े की सर्जरी शुरू कर दी गयी है. यहां डॉक्टरों ने पहली बार कमांडो विधि से सर्जरी कर पीड़ित के मुंह, जबड़े और गले के कैंसरग्रस्त बड़े हिस्से को अलग किया. इसके बाद छाती से मांस और चमड़े का हिस्सा लेकर जबड़ा का पुननिर्माण भी किया. यह ऑपरेशन डॉ आइएस ठाकुर के यूनिट में कैंसर सर्जन डॉ अमित कुमार और सर्जरी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ आलोक रंजन की टीम ने किया.

गुटखा और खैनी से हुए थे कैंसर ग्रसित

डॉक्टरों ने बताया कि गुटखा और खैनी खाने के कारण नालंदा जिला के जंगसारी गांव निवासी 43 वर्षीय मरीज प्रदीप कुमार त्रिवेदी मुंह के कैंसर से ग्रसित हो गया था. नवंबर 2024 में इस बात का उसको पता चला जिसके बाद कमांडो विधि से इसका इलाज किया गया.

पीएमसीएच में पहली बार हुई सर्जरी

डॉ आलोक ने बताया कि पीएमसीएच के इतिहास में पहली बार किसी मरीज की कमांडो सर्जरी की गयी है. यह सर्जरी साढ़े तीन घंटे तक चली. टीम में डॉ अमित, डॉ आलोक के अलावा डॉ कुणाल कुमार, डॉ कुणाल आनंद, डॉ अभिषेक अंकुर व एनेस्थेटिक डॉ रवि रंजन शामिल थे.

Also Read: बेहद प्रसिद्ध है पटना की यह मिठाई दुकान, यहां की चंद्रकला खाने दूर-दूर से आते हैं लोग

क्या होता है कमांडो सर्जरी?

कमांडो सर्जरी मुंह के कैंसर के लिए की जाती है. इसमें तीन चरण होते हैं. जो निम्नलिखित हैं.

  • पहला चरण: कैंसरग्रस्त जबड़े, मुंह और गले के हिस्से को हड्डी सहित हटाया जाता है.
  • दूसरा चरण: गर्दन से लिम्फ नोड्स (गिलटियां) हटाई जाती हैं, जिससे कैंसर के फैलाव को रोका जाता है.
  • तीसरा चरण: छाती से मांस और चमड़े का टिशू लेकर जबड़े और मुंह की रिकंस्ट्रक्शन की जाती है, जिससे मरीज का चेहरा और बोलने की क्षमता यथासंभव सामान्य बनी रहती है.

इस सर्जरी के बाद, मरीज कैंसर मुक्त हो जाता है और सामान्य जीवन जीने की संभावना बढ़ जाती है. यह सफलता पीएमसीएच के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और बिहार में कैंसर सर्जरी के क्षेत्र में एक नई दिशा प्रदान करेगी. बढ़ते गुटखा और खैनी सेवन से मुंह के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में इस तरह की सर्जरी से कई मरीजों को नया जीवन मिल सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article CPI 2024: पाकिस्तान दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों में शामिल, चीन की स्थिति जस की तस, जानिए भारत की स्थिति
Next article Valentines Day Classy Look in Budget: कम बजट में दिखना चाहती हैं बेहद क्लासी तो इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel