[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना खेत में फंसी स्कॉर्पियो से हथियार बरामद, बदमाश हुए फरार

खेत में फंसी स्कॉर्पियो से हथियार बरामद, बदमाश हुए फरार

0
खेत में फंसी स्कॉर्पियो से हथियार बरामद, बदमाश हुए फरार

प्रतिनिधि, फुलवारीशरीफ

गौरीचक थाना क्षेत्र में घने कोहरे का फायदा उठाकर भाग रहे संदिग्धों की स्कॉर्पियो खेत में फंस गयी, जिसके बाद पुलिस ने वाहन से अवैध हथियार और गोली बरामद की है. हालांकि अंधेरे और कोहरे का लाभ उठाकर गाड़ी पर सवार सभी लोग मौके से फरार हो गये. पुलिस के अनुसार 01 जनवरी की रात वादी सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार यादव सशस्त्र बल के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्ती पर थे. इसी दौरान 02 जनवरी की रात करीब 12:10 बजे सोहगी मोड़ से रामपुर बहुआरा की ओर गश्ती के दौरान सामने से आ रही एक काले रंग की स्कॉर्पियो संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी. गाड़ी के शीशों पर काले रंग का पेपर लगा था. पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किये जाने पर स्कॉर्पियो चालक ने वाहन को पीछे की ओर तेजी से भगाना शुरू कर दिया. घना कोहरा होने के कारण वाहन संतुलन खो बैठा और रामपुर बहुआरा के बीच खेत में जाकर फंस गया. इसके बाद गाड़ी पर सवार सभी लोग कोहरे का फायदा उठाक फरार हो गये. पुलिस पदाधिकारियों ने वाहन की तलाशी ली तो स्कॉर्पियो के अंदर से एक लोडेड एक नाली बंदूक, एक गोली और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार यादव ने लिखित आवेदन के आधार पर गौरीचक थाना में प्राथमिकी दर्ज की है. फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel