[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना दिल्ली में PM मोदी से मिले विजय सिन्हा, भेंट की राम की मूर्ति, बिहार के मुद्दों पर हुई खास चर्चा

दिल्ली में PM मोदी से मिले विजय सिन्हा, भेंट की राम की मूर्ति, बिहार के मुद्दों पर हुई खास चर्चा

0
दिल्ली में PM मोदी से मिले विजय सिन्हा, भेंट की राम की मूर्ति, बिहार के मुद्दों पर हुई खास चर्चा
पीएम मोदी को राम की मूर्ति भेंट करते विजय सिन्हा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. इस दौरान उन्होंने पीएम को राम की मूर्ति भेंट की. सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी और विजय सिन्हा के बीच करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई. जिसमें बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक समीकरण और कई समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

बिहार की राजनीति और भविष्य की भूमिका पर चर्चा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विजय सिन्हा ने बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर अपनी बात प्रधानमंत्री के सामने रखी. इसके साथ ही आगे की राजनीतिक भूमिका और संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा होने की बात कही जा रही है. हालांकि बैठक के एजेंडे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

डिप्टी सीएम से कृषि मंत्री तक का सफर

नीतीश कुमार सरकार में विजय कुमार सिन्हा को बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम बनाया गया था. उस समय बीजेपी के दो उपमुख्यमंत्री थे. लेकिन बाद में सत्ता संतुलन और सहयोगी दलों के बीच नए राजनीतिक समीकरण बनने के बाद दोनों डिप्टी सीएम पद जेडीयू के खाते में चले गए. इसके बाद विजय सिन्हा को कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई.

राजनीतिक गलियारों में अक्सर यह चर्चा होती रही है कि विजय सिन्हा का राजनीतिक कद और अनुभव बीजेपी के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहा है. कई मौकों पर उनके बयान और हावभाव में यह संकेत भी देखने को मिला कि वह खुद को बड़ी जिम्मेदारियों के लिए तैयार मानते हैं.

‘कमांडर का आदेश सर्वोपरि’

जब सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया था तब विजय सिन्हा ने पार्टी नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि हम अपने कमांडर के आदेश का पालन करते हैं. जो जिम्मेदारी मिलेगी, कमांडर का जो आदेश होगा, उसे हम पूरा करेंगे. उनके इस बयान को भी अब राजनीतिक संकेतों के तौर पर देखा जा रहा है.

‘अब सिर्फ विजय सिन्हा नहीं, विजय बिहारी हूं’

कुछ दिनों पहले मुजफ्फरपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि विभाग बदल जाने से उनका काम और सोच नहीं बदली है. उन्होंने मंच से कहा कि अब सिर्फ विजय सिन्हा नहीं, विजय बिहारी हूं. पूरे बिहार के लोगों की चिंता है और उनकी जमीन सुरक्षित रखने का संकल्प आज भी कायम है.

बीजेपी के भीतर विजय सिन्हा को ऐसे नेता के रूप में देखा जाता है, जिनकी संगठन और सरकार दोनों में मजबूत पकड़ है. विजय सिन्हा विधानसभा अध्यक्ष से लेकर डिप्टी सीएम तक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं.

Also Read: ‘शाम में घर आइए, एक-एक चीज बताइए…’ गाड़ी रुकवाकर विजय चौधरी से बोले नीतीश, JDU ऑफिस पहुंचे तो गायब मिले मंत्री

Previous article मोरवा में जनगणना से खुली ODF की पोल, 30-40% घरों में शौचालय नहीं, कर्मियों और अधिकारियों में हड़कंप
Next article एक बोतल अवैध विदेशी शराब समेत बाइक सवार तीन युवक हुए गिरफ्तार
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel