[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Valmiki Nagar Airport: केंद्र सरकार ने दी बड़ी मंजूरी, 19 सीटों वाले छोटे विमान का होगा संचालन

Valmiki Nagar Airport: केंद्र सरकार ने दी बड़ी मंजूरी, 19 सीटों वाले छोटे विमान का होगा संचालन

0
Valmiki Nagar Airport: केंद्र सरकार ने दी बड़ी मंजूरी, 19 सीटों वाले छोटे विमान का होगा संचालन

Valmiki Nagar Airport: बिहार में लगातार सरकार की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर अहम कदम उठाए जा रहे हैं. ऐसे में सालों से बेतिया में वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे से विमान के संचालन को लेकर इंतजार किया जा रहा था, जो कि अब जाकर खत्म हो गया है. दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे से 19 सीटों वाले छोटे विमानों के संचालन को लेकर मंजूरी दे दी गई है. 

बिहार में टूरिज्म को बढ़ावा 

खबर की माने तो, नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किनजरापु ने वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार को एक लेटर जारी किया है और इसी के जरिये जानकारी दी है. बता दें कि, केंद्र सरकार के इस फैसले को बिहार में टूरिज्म को बढ़ावा मिलने से जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल, विमानों के संचालन होने से वाल्मीकि टाइगर रिजर्व तक पहुंचना आसान हो जाएगा. स्थानीय व्यापार, रोजगार और आपदा प्रबंधन में भी यह कदम उपयोगी रहेगा.

पश्चिम चंपारण के लिए ऐतिहासिक होगा साबित

जानकारी के मुताबिक, यह मंजूरी उड़ान योजना की बोली प्रक्रिया के चरण 5.2 के तहत दी गई है. इस प्रक्रिया में बगहा हवाईपट्टी को शामिल किया गया था. मंत्री की माने तो, उन्होंने बताया कि, यह हवाई पट्टी छोटे विमानों के संचालन के लिए पूरी तरह उपयुक्त है. केंद्र सरकार एयरस्ट्रिप, हेलीपैड और वाटर एयरोड्रम के विकास पर विशेष रूप से ध्यान दे रही है. वाल्मीकिनगर इस योजना का अहम हिस्सा बन रहा है. बता दें कि, केंद्र सरकार के इस फैसले को पश्चिम चंपारण के विकास के लिए ऐतिहासिक साबित होने की बात कही जा रही है.

Also Read: Rajgir News: राजगीर के ऐतिहासिक तथ्यों पर वैज्ञानिक लगाएंगे मुहर, इसरो का लिडार सर्वे शुरू

Previous article Hair Care Tips: आपके बालों की चमक और खूबसूरती के सभी हो जाएंगे दीवाने, घर पर मौजूद इन नैचुरल कंडीशनर्स का करें इस्तेमाल
Next article कुर्सी तोड़ने का विरोध पड़ा महंगा, मां-बेटा सहित पांच घायल
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel