[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना हो गया कन्फर्म, वैभव सूर्यवंशी नहीं देंगे 10वीं की परीक्षा

हो गया कन्फर्म, वैभव सूर्यवंशी नहीं देंगे 10वीं की परीक्षा

0
हो गया कन्फर्म, वैभव सूर्यवंशी नहीं देंगे 10वीं की परीक्षा
वैभव सूर्यवंशी की फाइल फोटो

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट मैदान पर चौके-छक्कों से धमाल मचाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस बार 10वीं की परीक्षा नहीं देंगे. मॉडेस्टी स्कूल, ताजपुर के प्रिंसिपल आदर्श कुमार उर्फ पिंटू ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी से बातचीत के बाद यह तय हुआ कि बीसीसीआई की व्यस्तताओं के कारण वह परीक्षा नहीं दे पाएंगे. वैभव के एग्जाम सेंटर और तैयारियों को लेकर पूरी जानकारी सामने आ गई थी.

समस्तीपुर के पोद्दार स्कूल में था सेंटर

वैभव का परीक्षा केंद्र बिहार के समस्तीपुर स्थित पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में था. स्कूल के प्राचार्य नील किशोर ने इसकी पुष्टि की थी. उन्होंने जानकारी दी थी कि वैभव का एडमिट कार्ड प्राप्त हो चुका है. सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स स्कूल प्रशासन के पास मौजूद हैं.

प्राचार्य ने साफ कहा था कि वैभव यहां एक सामान्य छात्र की तरह परीक्षा देने आएंगे. उनके लिए अलग से कोई विशेष व्यवस्था नहीं होगी. स्कूल का कहना था कि परीक्षा केंद्र पर सभी छात्रों के लिए समान सुविधाएं रहेंगी.

17 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं. स्कूल में दोनों कक्षाओं के लिए सेंटर बनाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, वैभव अब परीक्षा देने नहीं पहुंचेंगे.

Whatsapp Image 2026 02 14 At 6.14.41 Pm.jpg 1
वैभव सूर्यवंशी का एडमिट कार्ड

सुरक्षा को लेकर क्या थी तैयारी?

वैभव की लोकप्रियता को देखते हुए सुरक्षा पर भी चर्चा हो रही थी. प्राचार्य के अनुसार, स्कूल प्रशासन स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी थी. बाहर की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस को दी गई थी. हालांकि स्कूल मैनेजमेंट ने स्पष्ट किया था कि किसी एक छात्र के लिए अतिरिक्त सुरक्षा नहीं दी जाएगी. परीक्षा केंद्र पर वही नियम लागू होंगे, जो बाकी छात्रों के लिए होते हैं.

Also Read: बिहार में आने वाली है नौकरियों की बहार, जानिए किस विभाग में कितना पद खाली, जल्द आएगा नोटिफिकेशन

Previous article आग से तीन घर जले, लाखों की क्षति
Next article भारत की फेमस महिला कथावाचक: क्या है खासियत और क्यों लाखों लोग करते हैं अनुसरण
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel