[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना कैंपस : महिला कॉलेजों में स्थायी लैब असिस्टेंट के अधिकांश पद रिक्त

कैंपस : महिला कॉलेजों में स्थायी लैब असिस्टेंट के अधिकांश पद रिक्त

0
कैंपस : महिला कॉलेजों में स्थायी लैब असिस्टेंट के अधिकांश पद रिक्त

संवाददाता, पटना

हर साल हजारों की संख्या में छात्राएं विभिन्न कॉलेजों में साइंस लेकर पढ़ाई करती हैं. शहर में मौजूद महिला कॉलेजों में हर साल साइंस में छात्राएं नामांकन लेती है. साइंस में सबसे अहम थ्योरी के बाद प्रैक्टिकल होता है. प्रैक्टिकल के दौरान लैब असिस्टेंट की मदद से कक्षाएं होती हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में महिला कॉलेजों में लैब असिस्टेंट के पद तो हैं, लेकिन इसमें एक या फिर एक भी मौजूद नहीं हैं. ऐसे में छात्राएं खुद से और टीचर की मदद से लैब में प्रैक्टिकल करती हैं.

मगध महिला कॉलेज : पीयू की ओर से 9 लैब असिस्टेंट अब तक नहीं मिले

मगध महिला कॉलेज में फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी के अलावा होम साइंस और साइकोलॉजी में लैब असिस्टेंट के स्वीकृत पद है. ऐसे में पिछले कुछ सालों से लैब असिस्टेंट से जुड़े कई पद खाली पड़े हुए हैं. कॉलेज की प्राचार्या डॉ नमिता कुमारी ने बताया कि पीयू की ओर से साल 2022 में एक चिट्ठी मिली थी, जिसमें नौ लैब अस्सिटेंट के लिए स्वीकृति साल 2023 में मिली. कॉलेज की ओर से सारी जानकारियां यूनिवर्सिटी को भेजी जा चुकी हैं, लेकिन मामला अभी तक आगे नहीं बढ़ पाया है. फिलहाल कॉलेज में साइकोलॉजी में दो, केमिस्ट्री में दो, होम साइंस में दो, जूलॉजी में एक, बॉटनी में एक और फिजिक्स में लैब असिस्टेंट की जरूरत है.

जेडी वीमेंस कॉलेज : साइकोलॉजी और जूलॉजी को छोड़ किसी में एक भी स्थायी लैब असिस्टेंट नहीं

जेडी वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रो मीरा कुमारी ने बताया कि कॉलेज में आउटसोर्सिंग से और एक से दो स्थायी लैब असिस्टेंट मौजूद हैं. बॉटनी, फिजिक्स और केमिस्ट्री में एक भी स्थायी लैब असिस्टेंट नहीं है, जबकि साइकोलॉजी और होम साइंस में एक-एक स्थायी लैब असिस्टेंट है. इमरजेंसी में आउटसोर्सिंग से बुलाकर प्रैक्टिकल कराया जाता है.

श्रीअरविंद महिला कॉलेज : लैब असिस्टेंट के लिए एक भी स्वीकृत पद नहीं

श्रीअरविंद महिला कॉलेज में इंटर लेकर पीजी की पढ़ाई करायी जाती है. ऐसे में जूलॉजी, बॉटनी, फिजिक्स, केमिस्ट्री का प्रैक्टिकल छात्राएं टीचर्स की मदद से करती हैं. कॉलेज प्रशासन ने बताया कि कॉलेज के पास इन विषयों में एक भी स्वीकृत पद नहीं है. कॉलेज की ओर लैब असिस्टेंट के लिए बात की गयी है. फिजिक्स में 1 और जूलॉजी में 1 टीचर हैं, लेकिन केमेस्ट्री और बॉटनी में अभी कोई टीचर नहीं हैं. इसी साल जूलॉजी और बॉटनी की 1-1 टीचर रिटायर हुई हैं.

गंगा देवी महिला कॉलेज : जूलॉजी, बॉटनी केमिस्ट्री और फिजिक्स में लैब असिस्टेंट नहीं

गंगा देवी महिला कॉलेज में टीचर्स के सपोर्ट से लैब में प्रैक्टिकल करवाया जाता है. जूलॉजी और फिजिक्स में दो लैब असिस्टेंट का स्वीकृत पद है और दोनों विषयों के लैब असिस्टेंट रिटायर हो चुके हैं. वहीं बॉटनी में एक और केमेस्ट्री में एक लैब असिस्टेंट थे वे भी रिटायर हो गये हैं. साइकोलॉजी में दो स्वीकृत पद हैं, जिसमें एक असिस्टेंट हैं, वहीं होम साइंस के दोनों स्वीकृत पद खाली है. कॉलेज प्रशासन ने बताया कि जिन विषयों में लैब असिस्टेंट नहीं हैं, उनका प्रैक्टिकल संबंधित टीचर अन्य टीचर्स के सहयोग से छात्राओं को कराते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel