[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहटा में दो वाहन भिड़े, बाइक सवार बदमाशों ने कार चालक को मारी गोली

बिहटा में दो वाहन भिड़े, बाइक सवार बदमाशों ने कार चालक को मारी गोली

0
बिहटा में दो वाहन भिड़े, बाइक सवार  बदमाशों ने कार चालक को मारी गोली

बिहटा. शिवाला मुख्य मार्ग में सह थानाक्षेत्र के संघाराम के समीप कार से बाइक सटने पर बाइक सवार अपराधियों ने बीच सड़क कार सवार युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. फायरिंग में कार सवार युवक के पैर के गोली लग गयी. बीच सड़क पर अचानक हुई फायरिंग से कुछ देर के लिए यातायात थम गया. पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है. घायल युवक की पहचान बेऊर थाना क्षेत्र निवासी भीम राय का पुत्र रवि कुमार के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि कार सवार युवक पटना से बिहटा की ओर आ रहा था. जबकि बाइक सवार लोग बिहटा से पटना की ओर जा रहे थे. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से कार बाइक से सट गयी. इसके बाद बाइक सवार अपराधियों ने कार सवार पर गोलीबारी कर दी. बीच सड़क पर गोलीबारी से लोगों में हड़कंप मच गया. इसके बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. जब तक पुलिस पहुंच पाती तब तक अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. घटना सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके वारदात से दो खोखा को बरामद किया है. थाना प्रभारी राज कुमार पांडे ने बताया कि कार व बाइक सटने पर बाइक सवार अपराधियों द्वारा कार सवार युवक पर फायरिंग की गयी है, जिसमें युवक के पैर में गोली लगी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल घटना का कारण अब तक पता नहीं चला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel