[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना निर्माणाधीन अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से गिरने से दो मजदूरों की मौत, हंगामा

निर्माणाधीन अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से गिरने से दो मजदूरों की मौत, हंगामा

0
निर्माणाधीन अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से गिरने से दो मजदूरों की मौत, हंगामा

प्रतिनिधि, दानापुर

थाना क्षेत्र के आसोपुर में एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान मनोहर सिंह (65 वर्ष) और भुलावन पंडित (50 वर्ष) मठियापुर शाहपुर निवासी के रूप में की गयी है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवों को अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद मठियापुर के लोगों ने मौके पर पहुंच कर मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया. सूचना पर पहुंची पुलिस को भी आक्रोश का सामना करना पड़ा. बाद में पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया.घटना के बाद मौके पर पहुंचे मजदूरों ने बताया कि निर्माणाधीन अपार्टमेंट में महीनों से मनोहर सिंह व भुलावन पंडित मजदूरी कर रहे थे. मजदूरों ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर उनसे काम कराया जा रहा है. सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है और बिना सेफ्टी बेल्ट व उपकरण के ही काम कराया जा रहा है. थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज ने बताया कि निर्माणाधीन अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गयी है. मृतक के परिजनों के बयान देने के बाद अपार्टमेंट के ठेकेदार व बिल्डर पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर जोड़ रहे थे दीवार

अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर मजदूर मनोहर सिंह व भुलावन पंडित दीवार जोड़ने का काम कर रहे थे. इसी दौरान बांस की चाली टूट गयी. इस वजह से दोनों मजदूर नीचे गिर गये. घटना में मनोहर सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि भुलावन पंडित गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे सगुना मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel