[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना दो डीइओ, दो डीपीओ व चार अन्य किये गये निलंबित

दो डीइओ, दो डीपीओ व चार अन्य किये गये निलंबित

0
दो डीइओ, दो डीपीओ व चार अन्य किये गये निलंबित

किशनगंज जिले के डीएम के जांच प्रतिवेदन पर मौजूदा और तत्कालीन डीपीओ निलंबित संवाददाता, पटना शिक्षा विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में किशनगंज जिले में बरती गयी गंभीर अनियमितताओं के क्रम में जिले के वर्तमान और पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीइओ), दो जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों(डीपीओ) और चार अन्य कर्मचारियों को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिये हैं. कार्रवाई के संबंध में विभाग की तरफ से प्रशासन निदेशक सुबोध कुमार चौधरी ने जरूरी संकल्प सोमवार को जारी किया है. विभाग ने यह कार्रवाई किशनगंज के जिला पदाधिकारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर की है. प्रथमदृष्टया दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संबंध में जारी संकल्प के अनुसार किशनगंज के जिला शिक्षा पदाधिकारी मोतीउर रहमान और किशनगंज जिले में पदस्थ रहे तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी संप्रति गोपालगंज के जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार गुप्ता को निलंबित किया गया है. इसके अलावा प्राथमिक एवं समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सूरज कुमार झा और स्थापना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा पर भी निलंबन की गाज गिरी है. वहीं किशनगंज के जिला शिक्षा परियोजना किशनगंज कार्यालय में पदस्थ कार्यक्रम सहायक उत्तम कुमार और कार्यक्रम समन्वयक तुफैल को इस अनियमितता में दोषी ठहराया गया है. इनमें से उत्तम कुमार की सेवा समाप्त की जा चुकी है. वहीं, तुफैल की सेवा समाप्ति के लिए राज्य परियोजना निदेशक को लिखा गया है. इसके अलावा इसी मामले में किशनगंज के ही जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में पदस्थ लिपिक तौकीर आलम और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कार्यालय में पदस्थ एक अन्य लिपिक अरुण कुमार को भी इस मामले में प्रथम दृष्टया दोषी माना गया है. इसमें से ताैकर आलम को निलंबित करते हुए उस पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है. वहीं अरुण कुमार निलंबित करके विभागीय कार्रवाई शुरू करने के लिए कहा गया है. इन दोनों कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई करने के लिए शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन सुबोध कुमार चौधरी ने पूर्णिया प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक को पत्र लिखा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel