[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Train Accident: पूर्णिया-हटिया एक्सप्रेस का कपलिंग टूटा, बाल-बाल बची ट्रेन के यात्री

Train Accident: पूर्णिया-हटिया एक्सप्रेस का कपलिंग टूटा, बाल-बाल बची ट्रेन के यात्री

0
Train Accident: पूर्णिया-हटिया एक्सप्रेस का कपलिंग टूटा, बाल-बाल बची ट्रेन के यात्री

Train Accident: पटना. पटना जंक्शन के आउटर पर पूर्णिया-हटिया एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची है. ट्रेन स्टेशन पहुंचने ही वाली थी, कि आउटर पर पहुंचते ही जोरदार आवाज हुई और दो बोगियों के बीच की कपलिंग टूट गई. तेज आवाज के साथ झटका देते हुए ट्रेन अचानक से रुक गई. जिसके बाद यात्री डर गए और आनन-फानन में ट्रेन से उतरकर ट्रैक पर आ गए. यात्रियों ने कहा कि जोरदार आवाज हुई, तेज झटका लगा. इस हादसे के बाद आउटर पर काफी देर तक ट्रेन रुकी रही.

जोर के झटके के साथ रुकी ट्रेन

जहानाबाद के रहने वाले यात्री बलवीर कुमार सिंह ने बताया कि वो पूर्णिया हटिया एक्सप्रेस से गया जा रहे थे. ट्रेन के अंदर बैठे थे, तभी अचानक तेज झटका लगा फिर गाड़ी रुक गई. जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त ट्रेन यात्रियों से भरी हुई थी. राहत की बात ये थी कि ट्रेन प्लेटफॉर्म से निकली थी ही और ट्रैक चेंज हो रहा था, इसी बीच हादसा हुआ. अगर स्पीड ज्यादा होती तो हादसा हो सकता था. जहानाबाद जाने वाले सुमित सिंह ने कहा कि हमें भी जोरदार झटका लगा.

Also Read: Cricket in Bihar: राजगीर क्रिकेट स्टेडियम छह माह में होगा तैयार, इसी साल होंगे अंतरराष्ट्रीय मैच

काम कर रही है टेक्निकल टीम

टेक्निकल टीम और अधिकारी प्रेशर पाइप और आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने में लगे हैं. 2-3 जगह से कपलिंग टूटी है. ट्रेन काफी देर से रूकी हुई है. राजेंद्र नगर से पटना जंक्शन की ओर आने वाली ट्रेन ट्रैक पर जाम होने की वजह से अभी पटना जंक्शन नहीं आ रही है. युद्ध स्तर पर टेक्निकल टीम बोगी को दुरुस्त करने में लगी हुई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel