[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना प्रकाश पर्व पर पटना पुलिस का ट्रैफिक प्लान जारी, आज रात से सिटी में नहीं चलेंगे मालवाहक वाहन

प्रकाश पर्व पर पटना पुलिस का ट्रैफिक प्लान जारी, आज रात से सिटी में नहीं चलेंगे मालवाहक वाहन

0
प्रकाश पर्व पर पटना पुलिस का ट्रैफिक प्लान जारी, आज रात से सिटी में नहीं चलेंगे मालवाहक वाहन
patna traffic news

Traffic Route: श्री गुरुगोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाशोत्सव समारोह के अवसर पर पटना ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है. जानकारी के अनुसार तीन जनवरी की मध्य रात्रि से सात जनवरी की मध्य रात्रि तक पटना सिटी इलाके में भारी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी. भारी वाहन दीदारगंज से अशोक राजपथ में पश्चिम की तरफ नहीं आयेंगे. इन वाहनों का परिचालन न्यू बाइपास होकर कराया जायेगा.

मालवाहकों का परिचालन रात दो चजे से सुबह चार बजे तक

वहीं, इस अवधि के दौरान बाजार समिति से जरूरी सामग्री लेकर आने वाले व्यावसायिक व मालवाहक वाहनों का परिचालन रात दो चजे से सुबह चार बजे तक होगा. नगर कीर्तन के अवसर पर पांच जनवरी की सुबह चार बजे से रात तक अशोक राजपथ में गायघाट से दीदारगंज तक सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक रहेगी.

Also Read:  बिहार में 4.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

अशोक राजपथ में गायघाट से पूरब दरवाजा तक नहीं चलेंगे ऑटो

जनवरी की सुबह चार बजे से छह जनवरी की सुबह छह बजे तक अशोक राजपथ में गायघाट से पूरब दरवाजा तक ऑटो व छोटे व्यावसायिक वाहन नहीं चलेंगे. ये वाहन गायघाट से डंका ईमली से नवाब बहादुर रोड होते हुए सुदर्शन पथ से तुलसी मंडी से अगमकुआ आरओबी होते हुए पटना साहिब तक जायेंगे और वापसी पुनः इसी मार्ग से होगी.

वहीं, चार जनवरी की रात से सात जनवरी की सुबह छह बजे तक पश्चिम दरवाजा से पूरब दरवाजा के मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Virgo Weekly Horoscope 5 to 11 January 2025: कन्या राशि वाले जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Next article Muzaffarpur Weather: जिले में कोल्ड डे का अलर्ट, लोगों से घर में रहने की अपील, जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा?
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel