[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना GPO से आर ब्लॉक तक रात में नहीं चलेंगी गाड़ियां, अटल पथ सर्विस लेन भी बंद, जानिए वैकल्पिक रूट

GPO से आर ब्लॉक तक रात में नहीं चलेंगी गाड़ियां, अटल पथ सर्विस लेन भी बंद, जानिए वैकल्पिक रूट

0
GPO से आर ब्लॉक तक रात में नहीं चलेंगी गाड़ियां, अटल पथ सर्विस लेन भी बंद, जानिए वैकल्पिक रूट
आर ब्लॉक फ्लाईओवर

Traffic Route Changed: राजधानी पटना में GPO से आर ब्लॉक तक और अटल पथ सर्विस लेन पर गाड़ियां नहीं चलेगी. जीपीओ से आर ब्लॉक गोलंबर फ्लाईओवर रूट पर रविवार की रात से यातायात नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. फ्लाईओवर के रखरखाव और आवश्यक निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन ने इस रूट पर रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक गाड़ियों के चलने पर रोक लगा दी है.

27 मई तक जारी रहेगा प्रतिबंध

फ्लाईओवर के दक्षिणी लेन पर करीब 660 मीटर की लंबाई में आवश्यक निर्माण कार्य कराया जाना है. निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा को लेकर यह डायवर्जन 17 से 27 मई तक जारी रहेगा. प्रतिबंध का समय हर रोज रात 12:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है.

रात को ठीक 12:00 बजते ही इस रूट पर गाड़ियों के आवागमन पर पूरी रोक लगा दी जाएगी. इसके बाद सुबह 5:00 बजे से पहले तक किसी भी गाड़ी को इस प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी. सुबह 5:00 बजे के बाद ही इस लेन को दोबारा सामान्य यातायात के लिए खोला जाएगा.

अटल पथ के सर्विस लेन पर से गाड़ियों के चलने पर रोक

बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) की ओर से दीघा-कंकड़‌बाग सीवरेज परियोजना के तहत पाटलिपुत्र अंचल में ट्रैफिक व्यवस्था में अस्थाई बदलाव किया गया है. यह बदलाव मॉनसून से पहले सीवरेज के काम को तेजी से पूरा करने के लिए किया गया है. नई ट्रैफिक व्यवस्था 18 से 30 मई तक लागू रहेगी. इससे पहले पाटलिपुत्र अंचल इलाके के कुछ प्रमुख रूटों पर सामान्य गाड़ियों के परिचालन को अस्थाई रूप से रोका गया है.

यह होगा वैकल्पिक रूट

राजीवनगर अंडरपास के पास स्थित बियाडा गेट से गाड़ियों का आवागमन निर्धारित डेट तक बंद रहेगा. गाड़ियों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में बियाडा रोड होते हुए अटल पथ का उपयोग करना होगा. जबकि राजीव नगर अंडरपास से एएन कॉलेज तक अटल पथ के सर्विस लेन में भी वाहनों का परिचालन अस्थाई रूप से प्रतिबंधित किया गया है.

Also Read: बिहार में 2 दिनों तक झुलसाएगी गर्मी, 44 पार हो सकता है पारा, जानिए कब से होगी बारिश

Previous article गहने लेने का है प्लान? पहले जान लें 18 मई के लेटेस्ट सोने-चांदी के रेट्स
Next article शेखपुरा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel