[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Traffic Jam: महात्मा गांधी सेतु पर महाजाम! लोग पैदल पुल पार करने को मजबूर, दो ट्रकों की टक्कर के बाद फंसे हजारों वाहन

Traffic Jam: महात्मा गांधी सेतु पर महाजाम! लोग पैदल पुल पार करने को मजबूर, दो ट्रकों की टक्कर के बाद फंसे हजारों वाहन

0
Traffic Jam: महात्मा गांधी सेतु पर महाजाम! लोग पैदल पुल पार करने को मजबूर, दो ट्रकों की टक्कर के बाद फंसे हजारों वाहन
महात्मा गांधी सेतु पर जाम

Traffic Jam: बिहार की लाइफलाइन महात्मा गांधी सेतु पर बुधवार सुबह से भारी जाम लगा हुआ है. दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत के कारण सेतु पर हजारों वाहन फंस गए हैं, जिससे यात्रियों को भीषण गर्मी में घंटों जूझना पड़ रहा है. जाम का असर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 और ओल्ड बायपास तक दिख रहा है, जिससे पूरे पटना-हाजीपुर मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

कैसे लगा जाम?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाजीपुर की ओर पाया नंबर दो के पास सुबह दो ट्रकों की जबरदस्त टक्कर हो गई. दुर्घटना के बाद दोनों ट्रक बीच सड़क पर ही फंस गए, जिससे हाजीपुर जाने वाला लेन पूरी तरह बंद हो गया. ट्रैफिक बाधित होते ही सेतु पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जो धीरे-धीरे पटना और हाजीपुर के कई इलाकों तक फैल गई.

यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

गर्मी के कारण जाम में फंसे यात्रियों की हालत खराब हो रही है. कई यात्री पैदल पुल पार करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि बसों और निजी वाहनों में सफर कर रहे लोग परेशानी में फंसे हुए हैं. छोटे बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों की स्थिति और भी दयनीय हो गई है.

प्रशासन की कोशिशें जारी

घटनास्थल पर ट्रैफिक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हुए हैं और ट्रकों को हटाने की कोशिशें जारी हैं. हालांकि, अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही क्रेन की मदद से ट्रकों को हटाया जाएगा और यातायात बहाल किया जाएगा.

Also Read: बिहार की ‘लेडी सिंघम’ IPS काम्या मिश्रा की प्रेम कहानी, जिनका इस्तीफा हाल ही में मोदी सरकार ने किया है मंजूर

Previous article उफ्फ! केवल 1 रन, सहवाग वाली उपलब्धि पर मिचेल हे की साझेदारी, पाकिस्तान के खिलाफ कीवी बल्लेबाज ने रचा इतिहास
Next article Jharkhand Weather: झारखंड में बोकारो सबसे गर्म, कैसा है आपके यहां का मौसम
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel