[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Patna News : ट्रैक्टर ने एडीआरएम के भतीजे काे दीघा नहर पर रौंदा, माैत

Patna News : ट्रैक्टर ने एडीआरएम के भतीजे काे दीघा नहर पर रौंदा, माैत

0
Patna News : ट्रैक्टर ने एडीआरएम के भतीजे काे दीघा नहर पर रौंदा, माैत

संवाददाता, पटना : दीघा थाने के नहर रोड पर एक सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने गुरुवार को बाइक सवार दानापुर के एडीआरएम अनुपम चंदन के भतीजे अभिनव आशुतोष को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर एडीआरएम, दानापुर रेल मंडल के वरीय कमांडेंट प्रकाश कुमार पांडा के अलावा रेलवे के आला अधिकारी पहुंचे. 22 साल के अभिनव उत्तरी गाेला राेड में वनिसम अपार्टमेंट में रहने वाले कुमार आशुताेष के बेटे थे. वह शाम में एवेंजर बाइक से नहर की सड़क से किसी से मिलने के लिए जा रहे. इसी दौरान घास लेकर एक बुजुर्ग बाइक के सामने आ गया और उसे बचाने के चक्कर में पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया. धक्का लगते ही अभिनव का सिर ट्रैक्टर के नीचे आ गया. ट्रैक्टर चालक सिर पर चक्का चढ़ाते हुए फरार हो गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. बाद में एंबुलेंस से अभिनव के शव को पीएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

अभिनव के पिता के फर्द बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज

अभिनव के शव को देख कर पिता कुमार आशुताेष और चाचा एडीआरएम अनुपम चंदन दहाड़ मार-मार कर रोने लगे. पिता आशुताेष के फर्द बयान पर गांधी मैदान ट्रैफिक थाने में अज्ञात ट्रैक्टर के चालक पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से ट्रैक्टर की पहचान कर ली है. चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डीएम के आदेश पर रात में हुआ पाेस्मार्टम

डीएम डाॅ चंद्रशेखर सिंह ने रात में अभिनव के शव का पाेस्टमार्टम करने का आदेश दिया. हालांकि, इसके बावजूद घंटाें देर तक पाेस्टमार्टम के लिए डाॅक्टर नहीं आये. एडीआरएम और उनके परिवार के लाेग डाॅक्टर के आने का इंतजार करते दिखे. वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया कि अभी वह कुछ भी बताने की हालत में नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel