[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत दूसरा घायल

ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत दूसरा घायल

0
ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत दूसरा घायल

फुलवारीशरीफ. पटना-गया रोड में गौरीचक थाना अंतर्गत तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को धक्का मार दिया. दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा अस्पताल में इलाजरत है. घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया. गौरीचक में निजी क्लीनिक चलाने वाले वाल्मीकि शर्मा के बेटे अमन कुमार की मौत हुई है. बताया जाता है कि पटना-गया रोड में तेज रफ्तार से जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को धक्का मार दिया. धक्का इस तरह से लगा कि दोनों जाकर एक ट्रक से टकरा गये. जख्मी हालत में आनन फानन लोगों ने दोनों घायल को पटना के संपतचक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से उनकी पहचान गौरीचक के अमन कुमार व अलावलपुर के रहने वाले युवक के रूप में होते परिजन वहां पहुंचे और पटना के निजी नर्सिंग होम में लेकर चले गये. संपतचक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों ने बताया कि एक युवक की हालत अत्यंत नाजुक थी हालांकि उसकी सांस चल रही थी. बताया जाता है कि वाल्मीकि शर्मा ग्रामीण चिकित्सक है.गौरीचक बाजार में निजी क्लीनिक चलाते हैं. उनका बेटा अमन कुमार का पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. गौरीचक थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दोनों के परिजन अभी तक थाने नहीं पहुंचा हैं. वहीं धक्का मारने वाले ट्रैक्टर का पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel