[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Tourist Place In Bihar: लक्ष्मण झूला का मजा अब बिहार में, इस जिले में हूबहू तैयार हो रहा राज्य का पहला सस्पेंशन ब्रिज

Tourist Place In Bihar: लक्ष्मण झूला का मजा अब बिहार में, इस जिले में हूबहू तैयार हो रहा राज्य का पहला सस्पेंशन ब्रिज

0
Tourist Place In Bihar: लक्ष्मण झूला का मजा अब बिहार में, इस जिले में हूबहू तैयार हो रहा राज्य का पहला सस्पेंशन ब्रिज
सांकेतिक तस्वीर

Tourist Place In Bihar: पुनपुन नदी के किनारे पितृपक्ष घाट के पास, ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला की तर्ज पर बनने वाले केबल सस्पेंशन ब्रिज का अब तक 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. बाकी 20 प्रतिशत काम तेजी से खत्म करने के लिए कैबिनेट ने 82 करोड़ 90 लाख 48 हजार रुपये मंजूर किए हैं. उम्मीद है कि इस साल पितृपक्ष मेला शुरू होने से पहले इसका उद्घाटन हो जाएगा.

ब्रिज से सीधे घाट पहुंच सकेंगे श्रद्धालु

ब्रिज के एक ओर एप्रोच रोड का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि दूसरी ओर का काम जारी है. 6 से 21 सितंबर तक पुनपुन में होने वाले विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में श्रद्धालु और पर्यटक पहली बार इस ब्रिज से होकर तर्पण और पिंडदान के लिए घाट तक पहुंच सकेंगे.

केवल हल्के और दोपहिया वाहनों को मिलेगी एंट्री

यह प्रदेश का पहला लाइट व्हीकल केबल सस्पेंशन ब्रिज है, जिसकी लंबाई 325 मीटर और चौड़ाई 11.5 मीटर है. इसमें 18 केबल और 100 फीट ऊंचा पायलन बनाया गया है. इस पर हल्के वाहन और दोपहिया चल सकेंगे, जबकि ओवरलोडेड वाहन और ट्रैक्टरों का प्रवेश नहीं होगा. बता दें इसके निर्माण की घोषणा 26 जनवरी 2019 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी.

पटना से आने वाले लोगों को होगी आसानी

यह पुल रेलवे लाइन के बगल में बनाया जा रहा है, जिससे पितृपक्ष घाट तक पहुंचना पहले से आसान हो जाएगा. पटना की तरफ से आने वाले श्रद्धालु अब सीधे इस ब्रिज से होकर घाट पर पहुंच सकेंगे. पहले यहां पहुंचने के लिए पटना-गया रोड से लंबा चक्कर लगाना पड़ता था. पुल बन जाने के बाद यह परेशानी खत्म होगी और यातायात सुगम हो जाएगा, खासकर पितृपक्ष मेले के दौरान जब यहां भारी भीड़ उमड़ती है.

अगस्त के अंत तक हो सकता है उद्घाटन…

इस महीने के अंत तक इस ब्रिज के उद्घाटन की संभावना है. ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला की तरह, बिहार का यह पुल भी दूर-दूर से लोगों को आकर्षित करेगा. इसके बनने से पुनपुन में पर्यटन का विकास जरुर होगा.

गया से पहले पुनपुन में होता है पिंडदान

मान्यता है कि पितृपक्ष में पहला पिंडदान पुनपुन नदी के किनारे किया जाता है, इसलिए इसे प्रथम अंतरराष्ट्रीय पिंडदान स्थल माना जाता है. इसके बाद ही श्रद्धालु गया में पिंडदान और तर्पण करते हैं.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)

Also Read: Mysterious Tree In Bihar: बिहार के इस जिले में पेड़ के तने से झर-झर गिरता है पानी, क्या है रहस्य? लोगों के लिए बना पिकनिक स्पॉट

Previous article Bihar ITICAT Counselling 2025: बिहार आईटीआईसीएटी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, जानें आगे की प्रक्रिया
Next article 60000 सैलरी के लिए झटपट कर लें आवेदन, 12000 से अधिक पदों पर यहां निकली भर्ती
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel