[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Patna News: रील बनाने का जानलेवा शौक, पटना में ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक

Patna News: रील बनाने का जानलेवा शौक, पटना में ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक

0
Patna News: रील बनाने का जानलेवा शौक, पटना में ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक
सांकेतिक तस्वीर

Patna News: पटना जिले के बाढ़ रेल थाना क्षेत्र के अंतर्गत अथमलगोला दक्षिणीचक रेल गुमटी के पास सोमवार की शाम कथित तौर पर रील बनाने के चक्कर में तीन युवक मालगाड़ी से टकराकर जख्मी हो गए. सभी दक्षिणीचक गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. इसमें एक मंतोष कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

रील बनाने में थे इतने मशगूल कि ट्रेन की आवाज नहीं सुन सके

मिली जानकारी के अनुसार, अथमलगोला रेलवे स्टेशन के पास दक्षिणीचक गुमटी के सामने पटरी पर मंतोष कुमार और मोनू कुमार आदि रील बना रहे थे. मोबाइल हाथ में लेकर तीनों रील बनाने में इतने मशगूल थे कि मालगाड़ी के पहुंचने की आवाज नहीं सुन सके. इस दौरान उनकी नजर मोबाइल स्क्रिन पर थी. इसी बीच मालगाड़ी ने तीनों युवकों को धक्का मार दिया. जिसके बाद तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

Also Read: भोजपुरी लिटिल सिंगर ने सीएम नीतीश के सामने गाया जिया हो बिहार के लाला, देखें वीडियो

एक की हालत गंभीर पीएमसीएच रेफर

मोनू कुमार और उसके एक सहयोगी को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. वहीं दूसरी तरफ मंतोष कुमार को अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. रेल सुरक्षा बल की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है. ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल देखने के दौरान तीनों युवक मालगाड़ी से टकरा गये. बाढ़ रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर जांच- पड़ताल की जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Premanand Ji Maharaj Quotes : क्रोध को शांत करने का केवल एक ही तरीका है- आप भी जानिए
Next article Health Tips: देखते ही देखते आपकी किडनियां हो जाएंगी डैमेज, आज ही इन आदतों से बनाएं दूरी
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel