[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बंद घर से जेवर व नकदी समेत तीन लाख की संपत्ति समेट ले गये चोर

बंद घर से जेवर व नकदी समेत तीन लाख की संपत्ति समेट ले गये चोर

0
बंद घर से जेवर व नकदी समेत तीन लाख की संपत्ति समेट ले गये चोर

फुलवारीशरी . गोपालपुर थाना क्षेत्र के करणपुरा गांव में चोरों के एक गिरोह ने बंद घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकद सहित तीन लाख रुपये से अधिक का सामान समेट ले गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों ने इसकी सूचना गोपालपुर थाने को दी है. परिवार के लोगों ने बताया कि सूचना देने के घंटों बाद पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची. करणपुरा गांव के प्रबोध सिंह ने बताया कि वह मकान बंद करके परिवार से मिलने कोलकाता गये थे. वापस लौटे तो देखा कि घर के अंदर के सभी कमरों का ताला टूटा पड़ा था सब कुछ बिखरा पड़ा था. प्रबोध कुमार ने बताया कि गोदरेज अलमारी और बक्से में 25,000 नकद के साथ-सोने चांदी के जेवरात और महंगे कपड़े गायब थे. उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि बाथरूम के वेंटीलेटर के सहारे चोर घर में घुसे होंगे. बाद में उसी रास्ते से वापस बाहर निकल गये. उन्होंने पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक से गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel