[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना नये साल पर पिकनिक स्पॉट व भीड़ वाली जगह पर होगी चौकसी

नये साल पर पिकनिक स्पॉट व भीड़ वाली जगह पर होगी चौकसी

0
नये साल पर पिकनिक स्पॉट व भीड़ वाली जगह पर होगी चौकसी

संवाददाता,पटना

नये साल के आगमन और पुराने साल के विदाई को लेकर प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर नजर होगी. मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने 31 दिसंबर और एक जनवरी को पिकनिक स्पॉट के साथ सभी भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों तथा प्रमुख चौराहों पर विशेष निगरानी रखने का आदेश सभी जिलाधिकारियों और आरक्षी अधीक्षकों को दिया. उन्होंने साफ कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या विवाद की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे. डीजीपी विनय कुमार के साथ मुख्य सचिव ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये राज्य के सभी डीएम और एसपी को पार्कों, पिकनिक स्पॉट्स एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रह जाये. बैठक में राज्य के सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों ने वीसी के माध्यम से भाग लिया. मुख्य सचिव ने कहा कि 31 दिसंबर और एक जनवरी के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह से सख्ती के साथ लागू करें.

चिह्नित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे :

सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए सभी चिह्नित व संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाये. सापहले से लगे कैमरों की कार्यशीलता की नियमित जांच की जाये. शीतलहर एवं बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंदों के लिए अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि सभी अस्पतालों का निरीक्षण किया जाये ताकि वहां मरीजों के लिए कंबलों की कोई कमी न हो. अस्पताल में चिकित्सा कर्मी समय पर उपस्थित रहें.

नव वर्ष में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्य सचिव और डीजीपी ने सभी जिलों को दिया निर्देश

बैठक में डीजीपी विनय कुमार ने सभी डीएम व एसपी को कहा कि वर्ष के अंतिम दिन और नव वर्ष के अवसर पर युवाओं में शराब व नशीले पदार्थों की मांग रहती है, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना रहती है. इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करना होगा. जहां भी शराब या ड्रग्स से संबंधित सूचना प्राप्त हो वहां नियमित रूप से छापेमारी की जाये और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाये. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती की जाये. उन्होंने वरीय अधिकारियों की यह जिम्मेदारी होगी कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सही ढंग से ब्रीफिंग एवं डी-ब्रीफिंग करें ताकि सभी अपने कर्तव्यों को भली-भांति समझ सकें. डीजीपी ने ब्लॉक, जिला, विद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में नशा मुक्ति अभियान चलाने के निर्देश दिया.

सीमावर्ती इलाकों में ड्रग्स एवं अवैध हथियारों के लेन-देन को रोकने के लिए सघन फ्रिस्किंग एवं चेकिंग अभियान चलाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों से तत्काल पूछताछ करने के निर्देश भी दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel