[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना 20 घंटे रहा जाम, आरा-बबुरा रोड में 12 किमी तक खड़े रहे वाहन

20 घंटे रहा जाम, आरा-बबुरा रोड में 12 किमी तक खड़े रहे वाहन

0
20 घंटे रहा जाम, आरा-बबुरा रोड में 12 किमी तक खड़े रहे वाहन

बिहटा. बुधवार देर रात से गुरुवार शाम तक मुख्य सड़क से लेकर शहर की अन्य सड़कों पर भीषण जाम देखने को मिला. आरा, पटना और औरंगाबाद से बिहटा आने वाले हजारों वाहन करीब 20 घंटे महाजाम में फंसे रहे. स्कूली वाहन भी बच्चों को लेकर समय पर नहीं जा पाया. कई बरातियों और दूल्हे की गाड़ी भी घंटों फंसी रही. अहले सुबह होते ही पटना, भोजपुर और अरवल समेत विभिन्न इलाकों से गाड़ियां बिहटा में आना शुरू हो जाती है. जहां दिन की शुरुआत से लेकर देर शाम होते-होते बिहटा के मुख्य सड़क हो या लिंक रोड के साथ सभी सड़कें जाम से कराहने लगती है. बुधवार से ही आरा-बबुरा रोड में करीब 12 किलोमीटर तक बालू लदे ट्रक, हाइवा, ट्रैक्टर के अलावा चार और तीन पहिया वाहन खड़े रहे. कई वाहन चालकों ने बताया कि छपरा जाने वाली सड़क पर परिचालन नहीं हो रहा है, इस वजह से 15 घंटे से फंसे हैं. राघोपुर से आ रहे ट्रक चालक ने बताया कि सुबह पांच बजे से चले हैं चार किलोमीटर आने में 12 घंटे लग गया. वहीं एक स्कूली वाहन के चालक ने बताया कि बच्चों को लेकर जैसे ही सड़क पर पहुंचे घंटा भर बीतने के बाद बच्चों को लेकर वापस आ गये. कोईलवर-आरा और बबुरा की ट्रैफिक जाम बढ़ते-बढ़ते गुरुवार की सुबह होते ही परेव से लेकर शिवाला मोड़ तक वहीं पतूत रोड, बिक्रम रोड, मनेर रोड समेत बिहटा के तमाम लिंक रोड पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी. जिसके बाद बिहटा थाना के सभी पुलिसकर्मी सड़क पर उतरकर घंटों जाम में फंसे वाहनों की दिशा परिवर्तित कर किसी तरह महाजाम से निजात दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel