[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar बिहार में कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार में आयी कमी, 25 दिनों बाद दो हजार से कम मिले कोरोना पॉजिटिव

बिहार में कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार में आयी कमी, 25 दिनों बाद दो हजार से कम मिले कोरोना पॉजिटिव

0
बिहार में कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार में आयी कमी, 25 दिनों बाद दो हजार से कम मिले कोरोना पॉजिटिव

पटना : बिहार में कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार में सोमवार को कमी आयी है. अगस्त में पहली बार कोरोना मरीजों का आंकड़ा दो हजार से नीचे आया है. इससे पहले 30 जुलाई को 1445 मरीज मिले थे. करीब 25 दिनों के बाद बिहार में दो हजार से नीचे कोरोना मरीज पाये गये हैं. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को 1227 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1,23,383 हो गयी है.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 225 कोरोना संक्रमित मिले. वहीं, पांच जिलों के आंकड़े 50 से 100 के बीच रहे. जबकि, अन्य जिलों के आंकड़े 50 से कम ही रहे. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 225 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. वहीं, मुजफ्फरपुर में 75, पूर्वी चंपारण में 68, सहरसा में 65, गया में 54 और पश्चिम चंपारण में 51 कोरोना मरीज मिले.

इसके अलावा भोजपुर में 49, भागलपुर में 42, पूर्णिया में 36, मधुबनी में 34, रोहतास में 44, जहानाबाद में 35, समस्तीपुर में 34, नालंदा में 34, कटिहार में 33, दरभंगा में 29, मधेपुरा में 29, सीतामढ़ी में 29, सुपौल में 28, औरंगाबाद में 22, सारण में 27 और वैशाली में 21 कोरोना के संक्रमित मिले हैं.

वहीं, शिवहर में 20, लखीसराय में 18, सीवान में 18, अररिया में 13, बेगूसराय में 13, बक्सर में 12, जमुई में 11, अरवल में 09, नवादा में 08, कैमूर में 06, मुंगेर में 04, बांका में 02 और गोपालगंज में 02 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. साथ ही बिहार के बाहर के पांच मरीजों में कोरोना का संक्रमण मिला है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 38 जिलों में सोमवार को कुल 1227 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इनमें झारखंड के बोकारो, गोड्डा और सरायडीह के अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, असम के धुबरी जिले के एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण मिला है. सरायडीह के व्यक्ति का सैंपल गया, गोड्डा के व्यक्ति का सैंपल भागलपुर, धुबरी जिले के व्यक्ति का सैंपल पटना तथा दिल्ली और बोकारो के व्यक्ति का सैंपल मुजफ्फरपुर में लिया गयाथा. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि सभी संक्रमितों की जांच 23 अगस्त को की गयी थी. इन संक्रमितों की चेन का पता लगाया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel