[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना कंप्यूटर जलने से ढाई घंटे नहीं कटा टिकट

कंप्यूटर जलने से ढाई घंटे नहीं कटा टिकट

0
कंप्यूटर जलने से ढाई घंटे नहीं कटा टिकट

प्रतिनिधि, मसौढ़ी

पटना- गया रेलखंड के तारेगना स्टेशन पर स्थित बुकिंग काउंटर में गुरुवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे तीनों यूटीएस और पीआरएस इसकी चपेट में आ गये, जिससे सामान्य और रिजर्वेशन दोनों टिकट कटना बंद हो गया. बाद में मौके पर पहुंचे जहानाबाद के इलेक्ट्रीशियन और तारेगना के एसएनटी ने तीनों यूटीएस को दुरुस्त किया और उसके बाद सामान्य टिकटों का कटना शुरू हो सका. हांलाकि पीआरएस के दुरुस्त नहीं होने से रिजर्वेशन टिकट का कटना बंद था. इधर करीब ढाई घंटे तक यूटीएस के बाधित रहने से बिना टिकट के ही यात्री यात्रा करने को विवश रहे. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की दोपहर करीब 12.35 बजे शार्ट सर्किट से बुकिंग काउंटर के भीतर आग लग गयी. चीफ कामर्शियल सुपरवाइजर रवींद्र पासवान ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से सामान्य टिकट का एक यूटीएस व प्रिंटर के साथ मॉनिटर जल गया जिससे बुकिंग ऑफिस में स्थित तीनों यूटीएस काम करना बंद कर दिया. इसके अलावे रिजर्वेशन टिकट काटने की मशीन (पीआरएस) का थिंकमेट सिस्टम भी इसकी चपेट में आ जल गया, जिससे रिजर्वेशन टिकटकटना भी बंद हो गया. बाद में सामान्य टिकटों के यूटीएस को दुरुस्त किया गया. फिलहाल पीआरएस ठीक नहीं हो सका था. इस कारण रिजर्वेशन टिकटों का कटना बंद था.चीफ कामर्शियल सुपरवाइजर ने बताया कि शुक्रवार को पटना से तकनीशियन की टीम आएगी और उसके बाद ही वह दुरुस्त हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel