[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना ट्रेन में घुस यात्रियों से लूटपाट करने वाला लुटेरा किया गया गिरफ्तार

ट्रेन में घुस यात्रियों से लूटपाट करने वाला लुटेरा किया गया गिरफ्तार

0
ट्रेन में घुस यात्रियों से लूटपाट करने वाला लुटेरा किया गया गिरफ्तार

प्रतिनिधि, खगौल

ट्रेन में यात्री से लूटपाट करने वाले एक अपराधी को रेल पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. साथ ही एक अन्य आरोपित के घर से लूट गये सामान में से दो मोबाइल फोन, 2200 रुपये और चांदी के दो चेन बरामद किये गये हैं. रेल एसपी अम्लेन्दू शेखर ठाकुर ने दानापुर स्थित रेल थाना में प्रेस वार्ता में बताया कि रेल पुलिस ने ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट करने वाले एक अपराधी को पकड़ा है, जबकि अन्य भागने में सफल हो गये. पकड़े गये अपराधी की पहचान बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़की सारिकपुर निवासी सलमान के रूप में की गयी है. उसकी निशानदेही पर औद्योगिक थाना क्षेत्र के निरंजनपुर निवासी राहुल वर्मा के घर से यात्रियों से लूटा हुआ सामान में दो मोबाइल फोन, 2200 रुपये और चांदी का दो चेन बरामद किया गया है. फरार बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है. घटना में शामिल बदमाश राहुल वर्मा और नितिश गुप्ता पूर्व में भी औद्योगिक क्षेत्र थाना बक्सर से आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुके है.बताया जाता है कि झारखंड के जसीडीह थाना क्षेत्र के गनजोरा निवासी रंजन कुमार अपने भाइयों के साथ अयोध्या से दर्शन कर 16 जनवरी को ट्रेन से दीनदयाल जंक्शन से बक्सर आ रहे थे. रात्रि 12:35 बजे जब गाड़ी बक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म सं 3 पर रुकी. इसी दौरान तीन-चार की संख्या में बदमाश ट्रेन पर चढ़ गये. इसके बाद मारपीट करते हुए पिस्तौल दिखा रंजन कुमार से चांदी का चेन और 4500 रुपये और इनके भाइयों से दो चांदी का चेन, दो मोबाइल फोन और 7,250 रुपये लूट लिया. घटना के अंजाम देकर सभी भागने लगे, तभी यात्रियों ने शोर मचा दिया. इस पर प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर तैनात रेल पुलिस जवान ने खदेड़ कर एक बदमाश को पकड़ लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel