[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार बोर्ड : इंटर और मैट्रिक का मॉडल पेपर व प्रश्नपत्र कल होगा जारी

बिहार बोर्ड : इंटर और मैट्रिक का मॉडल पेपर व प्रश्नपत्र कल होगा जारी

0
बिहार बोर्ड : इंटर और मैट्रिक का मॉडल पेपर व प्रश्नपत्र कल होगा जारी

– इस बार भी प्रश्नों का विकल्प रहेगा दोगुना

– 100 में 50 व 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में 40 का देना होगा जवाब

संवाददाता, पटना

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति तीन दिसंबर को इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए मॉडल पेपर के साथ-साथ मॉडल प्रश्नपत्र भी biharboardonline.com पर जारी करेगी. इस बार भी प्रश्नों की संख्या विकल्प के तौर पर दोगुने हैं. इंटर व मैट्रिक 2026 की वार्षिक परीक्षा में सभी खंडों में दोगुने प्रश्न पूछे जायेंगे. मैट्रिक में विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र 35 पेज का होगा, वहीं, संस्कृत विषय का 21 पन्ने का प्रश्नपत्र होगा. मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से होगी. इसमें लगभग 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे. वहीं, इंटर वार्षिक परीक्षा दो फरवरी से शुरू है. इसमें करीब 13 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे.

गणित में 138 व विज्ञान में 110 प्रश्न होंगे

मैट्रिक में मैथ के 138 प्रश्न होंगे, वहीं, साइंस विषय में 110 प्रश्न पूछे जायेंगे. इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या 80 है, लेकिन स्टूडेंट्स को केवल 40 प्रश्नों का ही जवाब देना होगा. लघु उत्तरीय प्रश्न 24 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या छह रहेगी. जबकि लघु उत्तरीय 24 प्रश्नों में से फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से आठ-आठ प्रश्न पूछे जायेंगे. सभी में से 4-4 का जवाब देना है. उसी तरह से छह दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में से दो-दो प्रश्न फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से पूछे जायेंगे. प्रत्येक विषय से एक-एक प्रश्न का जवाब देना है. वहीं, मैट्रिक में गणित विषय में 138 प्रश्न पूछे जायेंगे. इनमें 100 प्रश्न वस्तुनिष्ठ रहेंगे, जिसमें से 50 का जवाब देना है. अगर स्टूडेंट्स ज्यादा का जवाब देता है तब भी मूल्यांकन 50 का होगा. 30 प्रश्न लघु उत्तरीय प्रश्न रहेंगे, जिनमें 15 प्रश्नों का जवाब देना है और 8 प्रश्न दीर्घ उत्तरीय होंगे, जिनमें चार प्रश्नों का जवाब देना है. यानी 138 में से 69 प्रश्नों का जवाब स्टूडेंट्स को देना है. अन्य विषयों में भी यही कॉन्सेप्ट लागू रहेगा. वस्तुनिष्ठ प्रश्न एक अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न दो अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पांच-पांच अंकों के होंगे.

मैट्रिक: इस तरह समझें परीक्षार्थियों को कितने प्रश्न करने होंगे हल :

70 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में 35 प्रश्नों का देना होगा जवाब

-80 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में केवल 40 प्रश्नों का ही देना होगा जवाब

– लघु उत्तरीय 20 प्रश्नों में देना होगा 10 का जवाब

– दीर्घ उत्तरीय छह प्रश्नों में तीन का देना होगा जवाब

-100 प्रश्न रहेंगे ऑब्जेक्टिव, 50 का देना होगा जवाब

इंटर के लिए इस तरह समझें

इंटर फिजिक्स 70 अंकों का होगा. इसमें 96 प्रश्न पूछे जायेंगे. इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या 70 है, लेकिन स्टूडेंट्स को केवल 35 प्रश्नों का ही जवाब देना होगा. खंड बी में लघु उत्तरीय प्रश्न 20 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या छह रहेगी. लघु उत्तरीय 10 प्रश्नों (2-2 अंकों के) का उत्तर देना अनिवार्य है. इसके अतिरिक्त छह दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में से तीन प्रश्नों (पांच-पांच अंकों के) का उत्तर देना अनिवार्य होगा. इसी तरह अन्य सभी विषयों का भी प्रश्न पत्र रहेगा. सभी विषयों में परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पढ़ने के लिए दिया जायेगा. इसके तहत 100 अंकों के परीक्षा में कुल 138 प्रश्न पूछे जायेंगे. इसमें खंड ‘ए’ में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिनमें किसी 50 प्रश्न का उत्तर देना अनिवार्य है. वहीं, खंड ‘ब’ में 30 लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जायेंगे, जिसमें किन्हीं 15 प्रश्नों का उत्तर देना है. इसके लिए दो-दो अंक दिये जायेंगे. इसी खंड में आठ दीर्घ उत्तरीय प्रश्न में किन्हीं चार प्रश्नों का उत्तर देना होगा. प्रत्येक के लिए पांच-पांच अक निर्धारित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel