[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना तेजस्वी यादव की नई जिम्मेदारी पर चिराग पासवान ने उठाए सवाल, बोले- आज नहीं तो कल यह होना ही था

तेजस्वी यादव की नई जिम्मेदारी पर चिराग पासवान ने उठाए सवाल, बोले- आज नहीं तो कल यह होना ही था

0
तेजस्वी यादव की नई जिम्मेदारी पर चिराग पासवान ने उठाए सवाल, बोले- आज नहीं तो कल यह होना ही था
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

RJD Working President: तेजस्वी यादव को आरजेडी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है. पार्टी की बैठक में लिए गए इस फैसले के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस नियुक्ति पर तीखे सवाल खड़े करते हुए तेजस्वी यादव और आरजेडी पर निशाना साधा है.

हार के बाद जिम्मेदारी तय होनी चाहिए थी

चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव का इस पद पर बैठना पहले से तय था क्योंकि वे लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं, लेकिन इसके लिए सही समय और आधार की कमी है. हालिया चुनावों में आरजेडी की ऐतिहासिक हार के बाद कायदे से हार की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए थी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब पार्टी का प्रदर्शन इतना खराब रहा, तो किस खुशी में तेजस्वी यादव को इतने बड़े पद से नवाजा जा रहा है?

चिराग पासवान ने उठाये सवाल

केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी यादव की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि हार के बाद तेजस्वी ने न तो मीडिया का सामना किया और न ही कार्यकर्ताओं से मिले. उन्होंने आरोप लगाया कि आरजेडी में हार का ठीकरा तो प्रदेश अध्यक्षों पर फोड़ा जा रहा है, लेकिन लालू जी के पुत्र होने के नाते तेजस्वी को ईनाम के तौर पर बड़ा पद दे दिया गया. चिराग ने कहा कि आरजेडी आज भी सिर्फ एक परिवार तक सीमित होकर रह गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मौजूदा सरकार पर क्या बोले

पुराने दौर की याद दिलाते हुए चिराग पासवान ने कहा कि 90 के दशक में बिहार ने जो पलायन और मजबूरियां देखी हैं, उन्हें कोई भूल नहीं सकता. उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार बिहार की स्थिति को सुधारने के लिए कड़े कदम उठा रही है. चिराग ने अपने विजन को दोहराते हुए कहा कि वे बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के संकल्प के साथ राज्य को एक विकसित बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार में लैंड रजिस्ट्री का नया नियम, अब बिना GIS वेरिफिकेशन के नहीं बिकेगी जमीन

Previous article सुशासन और नवाचार का मॉडल है लपरा पंचायत
Next article डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट अकादमी येलो विजयी
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel