[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना ‘बिहारी होने के कारण मारी गोली’, पांडव कुमार की हत्या पर भड़के तेजस्वी, बोले- जल्द चाहिए न्याय

‘बिहारी होने के कारण मारी गोली’, पांडव कुमार की हत्या पर भड़के तेजस्वी, बोले- जल्द चाहिए न्याय

0
‘बिहारी होने के कारण मारी गोली’, पांडव कुमार की हत्या पर भड़के तेजस्वी, बोले- जल्द चाहिए न्याय
राजद नेता तेजस्वी यादव

Bihar Youth Murder: राजद नेता तेजस्वी यादव ने दिल्ली में बिहार के खगड़िया के पांडव कुमार की हत्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि पांडव कुमार की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि वह बिहारी था. तेजस्वी यादव ने कहा कि इस घटना में पांडव कुमार की जान चली गई, जबकि उसका दोस्त कृष्ण अभी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है.

बीजेपी की जवाबदेही बनती है- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में जिस इलाके में यह घटना हुई, वहां स्थानीय निकाय से लेकर विधायक, सांसद और सरकार तक भारतीय जनता पार्टी की है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री तक भाजपा के हैं. इसलिए जवाबदेही भी उन्हीं की बनती है.

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहारियों की सुरक्षा के मामले में भाजपा पूरी तरह विफल रही है. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार के लोगों के साथ दूसरे राज्यों में भेदभाव किया जाता है और मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों को शक और नफरत की नजर से देखा जाता है.

बिहारियों के आत्मसम्मान पर हमला हुआ है

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लंबे समय से चली आ रही गलत नीतियों और रोजगार की कमी के कारण बड़ी संख्या में लोगों को दूसरे राज्यों में काम की तलाश में जाना पड़ता है. लेकिन वहां भी उन्हें सम्मान और सुरक्षा नहीं मिलती.

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि जिस दिल्ली पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी पर बिहारी पहचान के आधार पर गंभीर आरोप लग रहे हैं. उन्होंने इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं बिहारियों के आत्मसम्मान पर सीधा हमला हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सरकार से क्या मांग की?

तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि क्या सत्ता में बैठे लोग पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाएंगे. साथ ही उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहारियों के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस मामले में जल्द न्याय मिलना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: सीतामढ़ी: चकौती पंचायत में लाखों की गड़बड़ी, पंचायत सचिव निलंबित, मुखिया पर कार्रवाई

Previous article बिहार में एक साथ उठी दो सगे भाइयों की अर्थी, बक्सर में तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला
Next article रांची : अनगड़ा में शालिनी अस्पताल बना आधुनिक इलाज का केंद्र, एक ही छत के नीचे मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएं 
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel