[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना राज्यसभा चुनाव से पहले तेजस्वी ने RJD विधायकों को पटना बुलाया, एक सीट जीतने का बनेगा फॉर्मूला

राज्यसभा चुनाव से पहले तेजस्वी ने RJD विधायकों को पटना बुलाया, एक सीट जीतने का बनेगा फॉर्मूला

0
राज्यसभा चुनाव से पहले तेजस्वी ने RJD विधायकों को पटना बुलाया, एक सीट जीतने का बनेगा फॉर्मूला
तेजस्वी यादव की फाइल फोटो

Rajya Sabha Election 2026: बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इसी बीच तेजस्वी यादव ने अपने सभी विधायकों को पटना बुलाया है. राष्ट्रीय जनता दल के विधायक दल की अहम बैठक मंगलवार को आयोजित होगी. इस बैठक की अध्यक्षता खुद तेजस्वी यादव करेंगे और राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे.

पटना में होगी राजद विधायक दल की बैठक

राज्यसभा चुनाव से पहले यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है. बैठक में तेजस्वी यादव अपने विधायकों को चुनाव को लेकर जरूरी निर्देश देंगे. पार्टी नेतृत्व चाहता है कि सभी विधायक एकजुट रहें और मतदान के समय कोई चूक न हो. बिहार में इस बार राज्यसभा की कुल पांच सीटों पर चुनाव हो रहा है. इन सीटों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है.

आरजेडी ने एडी सिंह को बनाया उम्मीदवार

राजद ने मौजूदा सांसद अमरेंद्र धारी सिंह को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है. उन्हें एडी सिंह के नाम से भी जाना जाता है. विपक्ष की पूरी कोशिश है कि पांचवीं सीट पर जीत दर्ज की जाए.

एनडीए ने उतारे पांच उम्मीदवार

वहीं सत्ताधारी गठबंधन एनडीए की ओर से पांच उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, जदयू से रामनाथ ठाकुर और भाजपा नेता शिवेश राम शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि कुल छह उम्मीदवारों ने नामांकन किया है और किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया है. ऐसे में चुनाव होना तय है. मतदान 16 मार्च को होगा.

चार सीटों पर एनडीए की जीत लगभग तय

बिहार विधानसभा के मौजूदा संख्याबल को देखें तो चार सीटों पर एनडीए की जीत लगभग तय मानी जा रही है. हालांकि पांचवीं सीट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. इस सीट पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी रणनीति बना रहे हैं.

जीत के लिए चाहिए 41 विधायकों का समर्थन

राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए कम से कम 41 विधायकों का समर्थन जरूरी है. अगर एनडीए को पांचों सीटें जीतनी हैं तो उसे तीन अतिरिक्त विधायकों का समर्थन चाहिए. दूसरी ओर महागठबंधन के पास राजद के 25 समेत कुल 35 विधायक हैं. ऐसे में एडी सिंह की जीत के लिए छह अतिरिक्त विधायकों का समर्थन जरूरी होगा.

AIMIM और बसपा पर टिकी विपक्ष की नजर

तेजस्वी यादव की नजर Asaduddin Owaisi की पार्टी AIMIM और मायावती की बहुजन समाज पार्टी पर है. बिहार विधानसभा में AIMIM के पांच और बसपा का एक विधायक है. अगर ये सभी विधायक विपक्ष के पक्ष में वोट करते हैं तो मुकाबला दिलचस्प हो सकता है.

हालांकि महागठबंधन के अंदर क्रॉस वोटिंग रोकना भी तेजस्वी यादव के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है. ऐसे में आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति और भी दिलचस्प होने की संभावना है.

Also Read: 5 साल में रुकेगा बिहार से पलायन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले- हर मजदूर को यहीं मिलेगा रोजगार

Previous article बंगाल के पुराने वोटर की अपील पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 10 को, जानें पूरा मामला
Next article रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट का मामला गरमाया, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel