[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Tej Pratap Yadav Video: तेज प्रताप के आवास पर दही-चूड़ा भोज की कैसी है तैयारी? वीडियो में देखिए पूरी व्यवस्था

Tej Pratap Yadav Video: तेज प्रताप के आवास पर दही-चूड़ा भोज की कैसी है तैयारी? वीडियो में देखिए पूरी व्यवस्था

0
Tej Pratap Yadav Video: तेज प्रताप के आवास पर दही-चूड़ा भोज की कैसी है तैयारी? वीडियो में देखिए पूरी व्यवस्था
तेज प्रताप यादव के आवास पर दही-चूड़ा भोज की तैयारी

Tej Pratap Yadav Video: आज मकर संक्रांति के मौके पर जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव के आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है. इस भोज को लेकर किस तरह से तैयारियां की गई हैं, इसकी जानकारी खुद तेज प्रताप यादव ने दी. दरअसल, उन्होंने TY Vlog के जरिए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पूरी व्यवस्था को दिखाया.

वीडियो में क्या देखा गया?

तेज प्रताप के वीडियो में देखा गया कि एक दिन पहले ही तमाम व्यवस्थाएं कर ली गई हैं. चूड़ा-दही, तिल, तिलकुट सब कुछ का इंतजाम हो गया है. टेंट भी लगाए गए हैं. इसके साथ ही कुर्सियां भी मंगवा ली गई. अब बस मेहमानों के आने का ही इंतजार है.

13 जनवरी को राबड़ी आवास पहुंचे थे तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव ने आज के भोज के लिए बिहार सरकार के कई मंत्रियों को न्योता दिया है. ऐसे में आज के इस भोज पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई है. इतना ही नहीं, कल रात तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास भी पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने पिता लालू प्रसाद, मां राबड़ी देवी और छोटे भाई तेजस्वी यादव को भी न्योता दिया था. इसकी तस्वीरें उन्होंने एक्स के जरिए शेयर की थी.

ऐसे में लालू आवास में पारिवारिक माहौल भी देखने को मिला. तेज प्रताप यादव ने अपनी भतीजी कात्यायनी को गोद में लिया और कुछ देर तक उसके साथ खेलते नजर आए. इससे पहले 1 जनवरी को तेज प्रताप यादव राबड़ी देवी के बर्थडे पर उनके आवास पहुंचे थे. केक कटवाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी.

तेज प्रताप के आवास पर दही-चूड़ा का भोज खास

मालूम हो, मंगलवार को डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया था. जिसमें तेज प्रताप यादव पहुंचे थे. अब आज तेज प्रताप यादव के आवास पर होने वाले दही-चूड़ा भोज को बेहद खास माना जा रहा है. खास इसलिए माना जा रहा क्योंकि सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के नेताओं को न्योता भेजा गया है. ऐसे में तस्वीरें क्या कुछ होती हैं, यह देखना रोचक होगा.

Also Read: Bihar Cabinet: 53 साल बाद इंद्रपुरी जलाशय परियोजना को हरी झंडी, सोन नदी से इन जिलों को मिलेगा ढाई गुना अधिक पानी

Previous article Ansh Anshika Case: अंश और अंशिका के परिवार को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया आदेश
Next article YRKKH 14th Jan Updates: मायरा की बर्थडे पार्टी में बड़ा तमाशा, अरमान और अभिरा के रिश्ते में आई नई दरार
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel