[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Tej Pratap Yadav: ‘गरीबों के आंसू और बद्दुआ से कोई नहीं बच पायेगा’, सम्राट चौधरी के बुलडोजर एक्शन पर भड़के तेज प्रताप

Tej Pratap Yadav: ‘गरीबों के आंसू और बद्दुआ से कोई नहीं बच पायेगा’, सम्राट चौधरी के बुलडोजर एक्शन पर भड़के तेज प्रताप

0
Tej Pratap Yadav: ‘गरीबों के आंसू और बद्दुआ से कोई नहीं बच पायेगा’, सम्राट चौधरी के बुलडोजर एक्शन पर भड़के तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव और सम्राट चौधरी

Tej Pratap Yadav: जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव गुस्से में आगबबूला हो गए हैं. इसकी वजह है बिहार में नये गृह मंत्री सम्राट चौधरी का ‘बुलडोजर मॉडल’. इसे लेकर बिहार के अलग-अलग जिलों में एक्शन लिये जा रहे हैं. दरअसल, ऑपरेशन बुलडोजर के तहत समस्तीपुर समेत बिहार के करीब दर्जन भर शहरों में अवैध कब्जा हटाने का काम चल रहा है. ऐसे में तेज प्रताप यादव ने अपना भड़ास सोशल मीडिया पर निकाला.

सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

तेज प्रताप यादव ने एक्स के जरिये पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘नीतीश सरकार में नये गृह मंत्री अपने पद को लेकर कुछ ज्यादा ही हतोत्साहित हैं. वे ये भी भूल गए हैं कि कल तक जिस जनता जनार्दन का गुणगान गाते थे, आज उन्हीं लोगों के घर परिवार उजाड़ रहे हैं. नालंदा, सीतामढ़ी, पटना, आरा जैसे अनेकों जिलों में पिछले दो दिनों से लगातार बुलडोजर से गरीब, दलित, वंचित समुदाय के लोगों के घर को जबरन तोड़ा जा रहा है.’

अपने पोस्ट में तेज प्रताप ने और क्या लिखा?

आगे तेज प्रताप यादव ने यह भी लिखा, ‘हम सभी इस बात से भली भांति अवगत हैं कि नवंबर महीने से ही ठंड की शुरुआत हो जाती है. दिसंबर और जनवरी के महीने में तो कड़ाके की ठंड पड़ती है. इस ठंड के मौसम में किसी का घर टूटने का दर्द क्या होता है यह हम सभी समझ सकते हैं. लेकिन नीतीश सरकार के नए गृह मंत्री यह नहीं समझ पा रहे हैं कि इस बुलडोजर प्रक्रिया से यहां की आम जनमानस के छोटे-छोटे बच्चे, महिलाओं और बुजुर्गों पर क्या बीत रही होगी.’

Image 288

बिहार सरकार से की ये मांग

तेज प्रताप यादव ने आगे अपने पोस्ट में बड़ी चेतावनी देते हुए बिहार सरकार से बड़ी मांग की है. तेज प्रताप ने लिखा, ‘हम नीतीश सरकार से मांग करते हैं कि बिहार में बढ़ती ठंड, गरीबी से लाचार और बेबस लोगों के आशियानों को तोड़ने से तत्काल प्रभाव से रोक लगाया जाए. साथ ही हम नीतीश सरकार से यह भी मांग करते हैं कि जिनके भी घरों को अब तक तोड़ा गया है उनकी रहने की उचित व्यवस्था सहित आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की जाए. नहीं तो गरीबों के आंखों से निकले आंसू और उनकी बद्दुआ से कोई नहीं बच पाएगा. समय आने पर एक-एक आंसुओं का हिसाब हमारी जनता-जनार्दन जरूर लेने का काम करेगी.’

समस्तीपुर से हुई थी शुरुआत

इस तरह से तेज प्रताप यादव सोशल पोस्ट के जरिये सम्राट चौधरी के ‘बुलडोजर मॉडल’ पर जमकर भड़के. दरअसल, सरकार बनने के चंद घंटे बाद ही इस ऑपरेशन की शुरुआत समस्तीपुर से हुई थी. समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से सटे माल गोदाम चौक के पास अतिक्रमण को खाली कराया गया था. इस ऑपरेशन में रेलवे सुरक्षा बल, रेल पुलिस और स्थानीय पुलिस के जवान शामिल थे. इस दौरान अतिक्रमणकारियों से पुलिस कर्मियों की बकझक भी हुई थी. जिसके बाद अब अलग-अलग जिलों में यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Also Read: Mahila Rojgar Yojana: बिहार की 10 लाख महिलाओं के खाते में सीएम नीतीश ने ट्रांसफर किये 10-10 हजार रुपये, फटाफट करें चेक

Previous article ईरान के अंदर बैठे हैं हमारे जासूस, मोसाद के पूर्व चीफ की रिकॉर्डिंग लीक, सामने आईं ढेरों जानकारी
Next article Diet Before Blood Donation: ब्लड डोनेशन से पहले क्या खाएं? सही डाइट के साथ रक्तदान को बनाएं सुरक्षित और आसान
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel